scorecardresearch
Advertisement

सोना-चांदी में अभी और बड़ी गिरावट बाकी? जानें किस भाव पर खरीदने से होगा फायदा

सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट के बाद निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि अभी खरीदारी करें या और गिरावट का इंतजार करें? कमोडिटी एक्सपर्ट सुगंधा सचदेवा के मुताबिक, दोनों कीमती धातुओं में फिलहाल दबाव बना रह सकता है। उन्होंने सोने के लिए ₹1.25 लाख से ₹1.27 लाख का पहला सपोर्ट जोन और गिरावट बढ़ने पर ₹1.14 लाख का अगला अहम स्तर बताया। वहीं, चांदी में ₹1.60 लाख और ₹1.40 लाख के स्तर महत्वपूर्ण हो सकते हैं। जानिए Gold ETF, SIP, फिजिकल गोल्ड और EGR के जरिए निवेश की रणनीति और अगले 3-4 साल का आउटलुक।