scorecardresearch
Advertisement

PM Modi ने किसानों को चेताया! केमिकल वाली खेती से धरती मां को खतरा, प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का बड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि केमिकल के बढ़ते इस्तेमाल से धरती मां को नुकसान पहुंच रहा है और समय रहते इसे बचाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से रसायन मुक्त खेती की ओर बढ़ने की अपील की। पीएम मोदी ने दावा किया कि एक गाय से 30 एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती के लिए पर्याप्त खाद मिल सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक खेती और ऑर्गेनिक खेती में क्या अंतर है। जानिए किसानों को लेकर पीएम मोदी ने और क्या अहम बातें कहीं।