Newsबिजनेस न्यूजVideoपीएम मोदी का बड़ा विजन! अगले 10 साल में Fortune 500 में भारत की 50 कंपनियां बनाने का लक्ष्य
Advertisement
पीएम मोदी का बड़ा विजन! अगले 10 साल में Fortune 500 में भारत की 50 कंपनियां बनाने का लक्ष्य
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 15, 2026 10:25 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से भारत की वैश्विक आर्थिक ताकत को लेकर बड़ा विजन सामने रखा। PM मोदी ने कहा कि आने वाले एक दशक में Fortune 500 में भारत की 50 कंपनियां क्यों नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भारत की बैंकिंग फार्मा टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग और अकाउंटिंग कंपनियों को दुनिया की टॉप कंपनियों में जगह बनाने का लक्ष्य रखने की बात कही। PM मोदी ने ग्लोबल लीडरशिप भारत के हाथों में आने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2047 के लक्ष्य के अनुरूप देश में रिफॉर्म की गति बढ़ानी होगी और भविष्य के हिसाब से नीतियां बनानी होंगी।
