scorecardresearch
Advertisement

‘यूपी की बुलेट ट्रेन चल पड़ी है’ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का उत्तर प्रदेश के ग्रोथ पर बड़ा बयान

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश की बढ़ती आर्थिक और वैश्विक पहचान को लेकर बड़ा बयान दिया है। चौथे UP International Trade Show में उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश छोटी सोच नहीं रखता और बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में छह पार्टनर देशों के प्रतिनिधि, एग्जिबिटर्स और डेलीगेट्स शामिल हुए। पीयूष गोयल के मुताबिक, बायर-सेलर मीट के जरिए ₹3,000 करोड़ से अधिक के एग्रीमेंट किए जा रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की रफ्तार की तुलना बुलेट ट्रेन से करते हुए कहा कि अब प्रदेश रुकने और थमने वाला नहीं है।