scorecardresearch

दिवाली पर Swiggy के ऑर्डर में 10.7% का उछाल! मसाला डोसा, काजू कतली और पनीर बटर मसाला की रही सबसे ज्यादा डिमांड

दिवाली पर भारतीयों ने ऑनलाइन खाना मंगाने और रेस्टोरेंट में खाने पर जमकर पैसे खर्च किए। Swiggy के ताजा आंकड़ों में कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। कहीं हजारों रुपये की मिठाइयां मंगाई गईं तो कहीं रेस्टोरेंट का बिल लाख रुपये के पार पहुंच गया। जानिए लोगों ने क्या सबसे ज्यादा खाया।

Advertisement

In Short

  • दिवाली वीकेंड पर Swiggy के फूड ऑर्डर में 10.7% की बढ़ोतरी, हर घंटे औसतन 97,545 ऑर्डर डिलीवर हुए।
  • मसाला डोसा, पनीर बटर मसाला और काजू कतली का रहा जलवा, हैदराबाद में ₹41,895 की मिठाइयां मंगाई गईं।
  • दिवाली के दिन Dineout पर टेबल बुकिंग 38.5% बढ़ी, मुंबई में एक ग्रुप का रेस्टोरेंट बिल ₹1,34,210 पहुंचा।

दिवाली के मौके पर लोगों ने मिठाइयों के साथ-साथ अपने पसंदीदा खाने का भी जमकर मजा लिया। इस बार त्योहार के दौरान ऑनलाइन खाना मंगाने से लेकर रेस्टोरेंट में जाकर खाने तक का क्रेज देखने को मिला। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने दिवाली वीकेंड के ऑर्डर और रेस्टोरेंट बुकिंग से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। इनसे पता चलता है कि लोगों ने इस बार किन चीजों को सबसे ज्यादा पसंद किया।

advertisement

दिवाली पर Swiggy के ऑर्डर में 10.7% की बढ़ोतरी

Swiggy के मुताबिक, 6 से 8 नवंबर 2026 के दिवाली वीकेंड के दौरान फूड डिलीवरी ऑर्डर में पिछले साल के मुकाबले 10.7% की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल दिवाली वीकेंड 18 से 20 अक्टूबर 2025 के बीच था।

कंपनी ने बताया कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दौरान हर घंटे औसतन 97,545 फूड ऑर्डर डिलीवर किए गए। इस दौरान मसाला डोसा और पनीर बटर मसाला लोगों की सबसे पसंदीदा डिश में शामिल रहे। वहीं, अप्पम और समोसे ने इस बार टॉप 10 सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई डिशेज में जगह बनाई।

मिठाइयों में काजू कतली ने मारी बाजी

दिवाली पर मिठाइयों की बात करें तो काजू कतली सबसे आगे रही। इसके बाद मोतीचूर लड्डू, रसगुल्ला और गुलाब जामुन को लोगों ने खूब पसंद किया।

खास बात यह है कि बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, जयपुर और हैदराबाद जैसे शहरों में काजू कतली के सबसे ज्यादा ऑर्डर देखने को मिले।

एक ही बार में मंगा ली ₹41,895 की मिठाई

दिवाली पर कुछ लोगों ने हजारों रुपये की मिठाइयां भी ऑर्डर कीं। हैदराबाद में 6 नवंबर को एक ग्राहक ने अलग-अलग मिठाइयों के 57 पैकेट मंगाए, जिनका कुल बिल ₹41,895 बना।

वहीं, 8 नवंबर को दिवाली के दिन मुंबई के एक ग्राहक ने ₹41,772 का ऑर्डर दिया। इसमें अलग-अलग मिठाइयों के सात गिफ्ट हैम्पर्स शामिल थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

रेस्टोरेंट में खाने का भी बढ़ा क्रेज

इस बार लोग सिर्फ घर पर खाना मंगाने तक सीमित नहीं रहे। Swiggy के Dineout ऐप पर रेस्टोरेंट में टेबल बुकिंग भी बढ़ी।

कंपनी के मुताबिक, 7 नवंबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर टेबल रिजर्वेशन पिछले साल के मुकाबले 7.4% बढ़े। वहीं, 8 नवंबर को दिवाली के दिन बुकिंग में 38.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

6 से 7 नवंबर के बीच बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई बुकिंग के मामले में आगे रहे। उभरते बाजारों में अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ सबसे आगे रहे।

मुंबई में खाने का बिल पहुंचा ₹1.34 लाख

advertisement

दिवाली पर ग्रुप में बाहर खाने का ट्रेंड भी देखने को मिला। मुंबई में 6 नवंबर को एक ग्रुप का रेस्टोरेंट बिल ₹1,34,210 तक पहुंच गया।

वहीं, गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में 30-30 लोगों के लिए ग्रुप बुकिंग दर्ज की गई।