scorecardresearch

साल का सबसे बड़ा बॉन्ड इश्यू! Reliance Industries जुटाएगी ₹12,500 करोड़ - चेक करें पूरी डिटेल्स

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि, कंपनी अगले हफ्ते तक लोकल करेंसी बॉन्ड जारी कर सकती है। यह इस साल घरेलू बाजार में किसी लिस्टेड कंपनी का सबसे बड़ी बॉन्ड डील होगी।

Advertisement
AI Generated Image

अरबपति मुकेश अंबानी की Reliance Industries घरेलू बाजार से करीब ₹12,500 करोड़ ($1.3 अरब) जुटाने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि, कंपनी अगले हफ्ते तक लोकल करेंसी बॉन्ड जारी कर सकती है। यह इस साल घरेलू बाजार में किसी लिस्टेड कंपनी का सबसे बड़ी बॉन्ड डील होगी।

advertisement

5 साल के बॉन्ड पर 7.47% कूपन

रिलायंस पांच साल में मैच्योर होने वाले नोट्स के जरिए रकम जुटाने की योजना बना रही है। इन बॉन्ड पर 7.47% कूपन तय करने की बात सामने आई है। Axis Bank, ICICI Bank, HDFC Bank और YES Bank इस इश्यू के अरेंजर्स होंगे।

कंपनी का बेस इश्यू ₹10,000 करोड़ का होगा, जबकि उसके पास अतिरिक्त ₹2,500 करोड़ जुटाने का ग्रीनशू ऑप्शन रहेगा। यानी कुल इश्यू साइज ₹12,500 करोड़ तक जा सकता है।

नवंबर 2023 के बाद पहला बॉन्ड इश्यू

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, यह इस साल घरेलू डेट मार्केट में किसी लिस्टेड कंपनी का सबसे बड़ा बॉन्ड इश्यू होगा। साथ ही, रिलायंस नवंबर 2023 के बाद पहली बार ऐसा बॉन्ड इश्यू लाने जा रही है।

कंपनी की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिली। चारों बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी कारोबारी समय के बाहर भेजे गए सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया।

सुस्त बॉन्ड बाजार को मिलेगी रफ्तार

रिलायंस का यह बड़ा इश्यू घरेलू बॉन्ड बाजार को सहारा दे सकता है। इस साल की शुरुआत में कंपनियों ने फंडिंग जरूरतों के लिए बॉन्ड की जगह बैंक लोन को ज्यादा तरजीह दी। इसकी एक वजह कम ब्याज दरें रही हैं।

अब कई भारतीय कंपनियां भी बॉन्ड बाजार का रुख करने पर विचार कर रही हैं। बाजार में इस बात की चर्चा है कि महंगाई के जोखिम के चलते भारतीय रिजर्व बैंक इस साल बाद में ब्याज दरें बढ़ा सकता है।

कंपनियों की बॉन्ड उधारी 11% घटी

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने इस साल अब तक घरेलू बॉन्ड के जरिए ₹8.9 लाख करोड़ जुटाए हैं। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 11% कम है।