scorecardresearch

पेट्रोल-डीजल के अलावा अब Indian Oil का पानी भी मिलेगा, जानें कब से शुरू होगी बिक्री

Indian Oil अब पेट्रोल-डीजल के साथ एक नए कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपने विशाल पेट्रोल पंप नेटवर्क का इस्तेमाल इसके लिए करेगी. शुरुआत हाईवे से करने का प्लान है और बाद में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा. जानिए ग्राहकों को क्या मिलेगा और कंपनी की पूरी तैयारी क्या है.

Advertisement

In Short

  • Indian Oil अपने ब्रांड के तहत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बेचने की तैयारी में
  • सबसे पहले हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंपों से शुरू होगा पानी का कारोबार
  • 250 ml, 500 ml और 1 लीटर की बोतलों के साथ शुरुआत की योजना

Indian Oil Corporation अब पेट्रोल और डीजल के साथ पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बेचने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपने ही ब्रांड के तहत बोतलबंद पानी बाजार में उतारेगी. इसके लिए Indian Oil अपने देशभर में फैले 43,000 से ज्यादा फ्यूल आउटलेट्स के बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी. कंपनी का मकसद पेट्रोल-डीजल के अलावा दूसरे कारोबार से होने वाली कमाई को बढ़ाना और पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को अतिरिक्त प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है.

advertisement

कंपनियों से मांगे गए आवेदन

Indian Oil ने इस योजना के लिए Expression of Interest यानी EoI जारी किया है. कंपनी ऐसी फर्मों की तलाश कर रही है, जो पानी के उत्पादन से लेकर क्वालिटी, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और बाजार में इसे उतारने तक का काम संभाल सकें.

प्रस्तावित मॉडल कई साल के लिए होगा और इसमें रेवेन्यू शेयरिंग की व्यवस्था होगी. पानी का ब्रांड Indian Oil के पास ही रहेगा, जबकि चुने गए पार्टनर मंजूर सुविधाओं के जरिए इसके उत्पादन और सप्लाई से जुड़े काम संभालेंगे.

कंपनी ने EoI 18 सितंबर 2026 को जारी किया था और इच्छुक कंपनियां 16 अक्टूबर 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.

सबसे पहले हाईवे के पेट्रोल पंपों पर मिलेगा पानी

Indian Oil इस योजना को एक साथ पूरे देश में शुरू करने के बजाय अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ाएगी. शुरुआत हाईवे पर मौजूद फ्यूल आउटलेट्स से होगी. कंपनी के कुल 43,603 आउटलेट्स में से 21,435 हाईवे पर हैं.

Indian Oil को उम्मीद है कि सफर के दौरान पीने के पानी की मांग इन आउटलेट्स पर ज्यादा रहेगी. हाईवे पर कारोबार स्थापित होने के बाद कंपनी अपने पानी को शहरी और सेमी-अर्बन इलाकों में मौजूद फ्यूल स्टेशनों तक पहुंचाने की योजना बना रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

तीन साइज की बोतलों से शुरुआत

शुरुआत में Indian Oil का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर PET बोतलों में उपलब्ध होगा. कंपनी 250 ml, 500 ml और 1 लीटर के पैक उतारने की तैयारी कर रही है. इनमें 1 लीटर की बोतल मुख्य प्रोडक्ट होगी.

आगे चलकर कंपनी प्रीमियम वॉटर, नेचुरल मिनरल वॉटर, अल्कलाइन वॉटर और फंक्शनल हाइड्रेशन प्रोडक्ट्स भी लाने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही दूसरे पैक साइज भी जोड़े जा सकते हैं.

Indian Oil तय करेगी कीमत

पानी की कीमत तय करने का अधिकार Indian Oil के पास रहेगा. कंपनी की योजना नॉन-फ्यूल कारोबार से होने वाले रेवेन्यू को करीब ₹200 करोड़ से बढ़ाकर ₹760 करोड़ करने की है.

फिलहाल यह प्रस्ताव केवल Indian Oil के फ्यूल आउटलेट्स तक सीमित रहेगा. इसमें कंपनी के COCO आउटलेट्स, डीलर संचालित पेट्रोल पंप और Kisan Seva Kendras शामिल होंगे. अभी LPG एजेंसियों, संस्थागत ग्राहकों, ऑफिस, ई-कॉमर्स या सामान्य रिटेल बाजार में इसे बेचने का प्रस्ताव नहीं है.

advertisement