scorecardresearch

एंथ्रोपिक की बढ़ीं मुश्किलें, म्यूज़िक कंपनियों ने लगाया अब तक का बड़ा आरोप

AI की दुनिया में कॉपीराइट को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। म्यूज़िक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों ने एंथ्रोपिक के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। आरोपों और अरबों डॉलर की मांग वाले इस मामले में आखिर ऐसा क्या हुआ जिसने कंपनियों को कोर्ट तक पहुंचने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement
Sony
Sony

म्यूज़िक इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियाँ Sony Music Publishing और Warner Chappell Music ने AI कंपनी Anthropic के खिलाफ कॉपीराइट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूज़िक पब्लिशर्स इस मामले में अरबों डॉलर के हर्जाने की मांग कर रहे हैं।

advertisement

अपनी शिकायत में कंपनियों ने एंथ्रोपिक पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने इतिहास में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी चोरी के सबसे बड़े और सबसे खुलेआम चल रहे मामलों में से एक को अंजाम दिया है।

AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए गानों के इस्तेमाल का आरोप

यह मुकदमा 28 अगस्त को उत्तरी कैलिफ़ोर्निया के अमेरिकी ज़िला न्यायालय में दायर किया गया। इस केस में एंथ्रोपिक के CEO और सह-संस्थापक डारियो अमोदेई और सह-संस्थापक बेंजामिन मान का भी नाम शामिल किया गया है।

म्यूज़िक कंपनियों का आरोप है कि एंथ्रोपिक ने अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए कॉपीराइट वाले म्यूज़िक का इस्तेमाल किया। शिकायत में दावा किया गया है कि कंपनी ने बड़े पैमाने पर कॉपीराइट वाले कामों को टोरेंटिंग, स्क्रैपिंग और डाउनलोड करने का अभियान चलाया।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: सोने की चमक पड़ी फीकी, फेड की ब्याज दर बढ़ाने की आशंका से 4400 डॉलर के नीचे फिसली कीमत

पब्लिशर्स का कहना है कि एंथ्रोपिक ने कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल किए गए म्यूज़िक से भारी मुनाफा कमाया।

 

हजारों गानों के लिए मांगा जा रहा है मुआवजा

म्यूज़िक पब्लिशर्स ने अपने आरोपों में कहा है कि एंथ्रोपिक ने हजारों गानों का इस्तेमाल किया। अब वे हर कॉपीराइट वाले काम के लिए 1.5 लाख डॉलर और हर कॉपीराइट उल्लंघन के लिए 25 हजार डॉलर तक के हर्जाने की मांग कर रहे हैं।

कंपनियों का कहना है कि अगर इन दावों को देखा जाए तो कुल मुआवजा अरबों डॉलर तक पहुंच सकता है।

मुकदमे में कई चर्चित गानों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इनमें ‘Ain’t No Mountain High Enough’, ‘All I Want for Christmas Is You’, ‘Eye of the Tiger’ और ‘Here Comes Santa Claus’ जैसे कॉपीराइट वाले म्यूज़िकल काम शामिल हैं। कंपनियों का आरोप है कि इनका इस्तेमाल बिना जरूरी अनुमति या लाइसेंसिंग के किया गया।

एंथ्रोपिक पर पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

यह पहला मामला नहीं है जब एंथ्रोपिक पर AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए कॉपीराइट कंटेंट के इस्तेमाल को लेकर मुकदमा हुआ है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने बुक पब्लिशर्स के साथ 1.5 अरब डॉलर के समझौते पर सहमति जताई थी। उस मामले में भी आरोप था कि एंथ्रोपिक ने बिना अनुमति कॉपीराइट वाली किताबों का इस्तेमाल AI मॉडल ट्रेन करने के लिए किया।

advertisement

इससे पहले यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप (UMG) ने कॉनकॉर्ड म्यूज़िक ग्रुप और ABKCO म्यूज़िक के साथ मिलकर एंथ्रोपिक के खिलाफ कथित कॉपीराइट उल्लंघन का केस किया था। अब इस नए मामले में म्यूज़िक कंपनियाँ 3 अरब डॉलर से ज्यादा के हर्जाने की मांग कर रही हैं।