Nifty September Outlook: अगले महीने कैसी रहेगी बाजार की चाल? एक्सपर्ट ने बताए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Centrum Finverse के निलेश जैन ने बाताय कि बाजार में फिलहाल बड़े इंडेक्स मूव की बजाय चुनिंदा शेयरों में बेहतर मौके मिल सकते हैं। 24,000 के स्तर से Nifty की वापसी ने इस जोन को मजबूत सपोर्ट बनाया है, लेकिन अभी इसे किसी बड़े ब्रेकआउट का संकेत नहीं माना जा सकता।

Nifty September outlook: अगस्त में सुस्त कारोबार के बाद सितंबर में भी दलाल स्ट्रीट पर Nifty के सीमित दायरे में रहने के संकेत हैं। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Centrum Finverse के निलेश जैन ने बाताय कि बाजार में फिलहाल बड़े इंडेक्स मूव की बजाय चुनिंदा शेयरों में बेहतर मौके मिल सकते हैं।
24,000 के स्तर से Nifty की वापसी ने इस जोन को मजबूत सपोर्ट बनाया है, लेकिन अभी इसे किसी बड़े ब्रेकआउट का संकेत नहीं माना जा सकता।
23,800-24,300 के दायरे पर नजर
एक्सपर्ट निलेश जैन के मुताबिक, Nifty ने अगस्त का ज्यादातर समय एक बेहद संकरे दायरे में बिताया और निकट अवधि में भी यही रुझान जारी रह सकता है। इंडेक्स फिलहाल अपने 100-डे मूविंग एवरेज के करीब 24,000 पर है। यह स्तर तकनीकी के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक सपोर्ट भी बन गया है।
एक्सपर्ट ने कहा कि Nifty ने 24,000 के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट से वापसी की है और अब 24,100 के ऊपर निकलने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, बाजार का मौजूदा ढांचा किसी नई तेजी की बजाय कंसोलिडेशन की ओर इशारा करता है।
उनके मुताबिक, Nifty का ब्रॉर्डर ट्रेडिंग रेंज 23,800 से 24,300 के बीच रह सकता है। यानी गिरावट में 23,800 के आसपास सपोर्ट और तेजी में 24,300 के करीब रुकावट देखने को मिल सकती है।
बैंक निफ्टी में भी सीमित दायरा
बैंक निफ्टी की तस्वीर भी ज्यादा अलग नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह इंडेक्स 57,000-58,000 के संकरे दायरे में फंसा हुआ है। 57,600 का स्तर अहम रजिस्टेंस है, जहां कई मूविंग एवरेज एक साथ आ रहे हैं।
अगर बैंक निफ्टी 57,600 के ऊपर निर्णायक तरीके से निकलता है, तो शॉर्ट कवरिंग से तेज मूव देखने को मिल सकता है। इसके पहले बैंकिंग शेयरों में चुनिंदा तेजी रह सकती है, लेकिन पूरे इंडेक्स को एक साथ ऊपर ले जाने वाली मजबूती के संकेत सीमित हैं।

