scorecardresearch

R15 वालों के लिए बड़ा अपग्रेड Yamaha R2 की एंट्री से बाइक बाजार में बढ़ेगा मुकाबला

Yamaha ने अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक R2 का भारत में लॉन्च से पहले टीजर जारी कर दिया है। यह बाइक R15 से ऊपर पोजिशन की जाएगी और ज्यादा पावर चाहने वाले राइडर्स को ध्यान में रखकर लाई जा रही है। 27 अगस्त को इसके फीचर्स कीमत और परफॉर्मेंस की जानकारी सामने आएगी।

Advertisement
Yamaha YZF-R2
Yamaha YZF-R2

In Short

  • Yamaha R2 का भारत में डेब्यू 27 अगस्त को होगा और यह R15 से ऊपर कंपनी की लाइनअप में शामिल होगी।
  • बाइक की प्री-बुकिंग 10,000 रुपये में शुरू हो चुकी है और इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है।
  • Yamaha R2 में R-Series डिजाइन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस हल्की बॉडी और नए फीचर्स पर कंपनी का फोकस रहेगा।

Yamaha ने अपनी नई फुली फेयर्ड मोटरसाइकिल Yamaha R2 का भारत में डेब्यू से पहले टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने बाइक के फ्यूल टैंक का एक हिस्सा दिखाते हुए पहली आधिकारिक झलक दी है। Yamaha R2 को कंपनी की मौजूदा R-Series लाइनअप में R15 से ऊपर रखा जाएगा और यह उन बाइक प्रेमियों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो ज्यादा पावर चाहते हैं लेकिन 300cc से ज्यादा वाली महंगी सुपरस्पोर्ट बाइक नहीं खरीदना चाहते।

advertisement

Yamaha R2 की बुकिंग शुरू

Yamaha R2 की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक 10,000 रुपये देकर बाइक बुक कर सकते हैं। यह बुकिंग राशि पूरी तरह रिफंडेबल है, हालांकि इसका रिफंड 5 सितंबर के बाद ही प्रोसेस किया जाएगा। लॉन्च से पहले बाइक बुक करने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता भी दी जाएगी।

R15 से ऊपर होगी Yamaha R2

Yamaha R2 को भारत में R15 के ऊपर रखा जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये एक्स-शोरूम रख सकती है। इससे यह बाइक मौजूदा R15 ग्राहकों के लिए एक अपग्रेड विकल्प बन सकती है।

R-Series डिजाइन और नए फीचर्स मिल सकते हैं

Yamaha R2 में कंपनी की R-Series की पहचान को बरकरार रखा जा सकता है। इसमें शार्प और एग्रेसिव डिजाइन के साथ फुली फेयर्ड बॉडी क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन मिलने की उम्मीद है।

बाइक में फुल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शिफ्ट इंडिकेटर ट्रैक्शन कंट्रोल ABS और अपडेटेड Yamaha Y-Connect सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

पावर और परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस

Yamaha R2 का मुकाबला KTM RC 200 और Hero Karizma XMR जैसी बाइक्स से हो सकता है। दोनों बाइक करीब 25bhp पावर देती हैं। ऐसे में Yamaha R2 में कंपनी पावर-टू-वेट रेशियो और बेहतर राइडिंग डायनामिक्स पर खास ध्यान दे सकती है।

Yamaha R15 V4 का वजन 141 किलोग्राम है, जबकि KTM RC 200 का वजन 160 किलोग्राम और Hero Karizma XMR का वजन 163.5 किलोग्राम है। अगर Yamaha R2 का वजन कम रखने में सफल रहती है तो यह बाइक हल्की और बेहतर हैंडलिंग वाली स्पोर्ट्स बाइक साबित हो सकती है।

Yamaha R2 को भारत में 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के दौरान इसके इंजन, परफॉर्मेंस, फीचर्स, वेरिएंट और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।