scorecardresearch

दिसंबर में आ रहीं 4 धांसू कारें! Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV से नई Virtus तक

दिसंबर 2026 में नई कार खरीदने वालों के लिए कई विकल्प सामने आने वाले हैं। Honda अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Alpha लॉन्च करने की तैयारी में है, जबकि JSW नए ब्रांड के साथ भारतीय बाजार में कदम रख सकती है। Mahindra और Volkswagen भी नए मॉडल पेश करने वाले हैं। जानिए कौन सी चार कारें आ रही हैं, कब लॉन्च होंगी और इनमें क्या खास मिलेगा।

Advertisement
दिसंबर में 4 नई कारों की एंट्री!
दिसंबर में 4 नई कारों की एंट्री!

In Short

  • दिसंबर 2026 में Honda Alpha, JSW Combat, Mahindra XEV 9e Sporteq और Volkswagen Virtus Facelift की एंट्री हो सकती है।
  • Honda Alpha की लॉन्चिंग 2 दिसंबर और JSW Combat की एंट्री 3 दिसंबर को प्रस्तावित है।
  • Volkswagen Virtus Facelift 11 दिसंबर को आएगी, जिसमें नया आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है।

साल 2026 खत्म होने में अब करीब एक महीना बचा है, लेकिन ऑटोमोबाइल बाजार में नई कारों की लॉन्चिंग का सिलसिला जारी रहने वाला है। दिसंबर में भारतीय बाजार में चार नई और अपडेटेड कारों की एंट्री होने की उम्मीद है। इनमें Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV, JSW की नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV, Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV का स्पेशल एडिशन और Volkswagen Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों की संभावित लॉन्च डेट और खासियतें।

advertisement

Honda Alpha: 2 दिसंबर को लॉन्च होगी पहली इलेक्ट्रिक SUV

Honda Unveils Honda 0 'Alpha' Prototype at Japan Mobility Show 2025 - CarSauce

Honda भारतीय बाजार में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार Alpha को 2 दिसंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कंपनी की 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन वर्जन होगा।

Honda ने 2030 तक भारत में 10 नए मॉडल पेश करने की योजना बनाई है और Alpha इसी रणनीति का हिस्सा है।

इस SUV को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी बैटरी और मोटर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

उम्मीद है कि इसमें 60 से 75kWh का बैटरी पैक और फ्रंट व्हील्स को पावर देने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है।

लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Maruti e Vitara, Tata Sierra EV और दूसरी इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है।

JSW Combat: 3 दिसंबर को नए ब्रांड की एंट्री

JSW Motors Combat Images - Spy Shots & First Look | Autocar India

JSW भारतीय कार बाजार में एक स्वतंत्र ऑटोमोबाइल ब्रांड के तौर पर 3 दिसंबर 2026 को एंट्री करने की तैयारी में है।

कंपनी शुरुआत में दो SUVs पेश कर सकती है। इनमें Jetour T2 शामिल होगी, जिसे भारत में Combat नाम से उतारा जा सकता है। दूसरी SUV Chery Jaecoo J5 होने की उम्मीद है।

Combat में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 18.4kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV होगी।

इसका संयुक्त पावर आउटपुट 360bhp और टॉर्क 610Nm बताया गया है। इसमें तीन-स्पीड हाइब्रिड ट्रांसमिशन मिल सकता है।

Mahindra XEV 9e Sporteq: इलेक्ट्रिक SUV को मिलेगा नया अवतार

Mahindra XEV 9e Tango Red – Check Tango Red Price & Images | Autocar India

Mahindra दिसंबर की शुरुआत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e का नया Sporteq Edition पेश कर सकती है। इस मॉडल में पहले लॉन्च हो चुकी BE 6 Sporteq की तरह कुछ डिजाइन और फीचर अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

नई XEV 9e Sporteq में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव, नए फीचर्स और वेरिएंट लाइनअप में फेरबदल होने की उम्मीद है।

हालांकि, बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज और दूसरी तकनीकी खूबियां मौजूदा मॉडल जैसी ही रह सकती हैं। कंपनी इसका एक खास लॉन्च एडिशन भी पेश कर सकती है। फिलहाल इसकी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

advertisement

Volkswagen Virtus Facelift: 11 दिसंबर को आएगी अपडेटेड सेडान

Volkswagen Virtus Facelift Prices To Be Announced On Dec 11

Volkswagen अपनी लोकप्रिय सेडान Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल 11 दिसंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

कंपनी इसके बाहरी डिजाइन का खुलासा कर चुकी है। नई Virtus में फ्रंट और रियर डिजाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर से जुड़ी जानकारी लॉन्च के समय सामने आ सकती है।

इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे।

1.5 लीटर इंजन के साथ सात-स्पीड DCT गियरबॉक्स जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, 1.0 लीटर इंजन के साथ मौजूदा छह-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नया आठ-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। इसके अलावा छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।