Tesla ने चेन्नई में खोला नया Experience Center: दक्षिण भारत में बढ़ाया नेटवर्क अब ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस और टेस्ट ड्राइव सुविधा
Tesla ने दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए चेन्नई में नया Experience Center शुरू किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु के Poonamallee में Tesla Approved Collision Center भी खोला गया है। इन सेंटरों के जरिए ग्राहकों को Tesla के असली पार्ट्स, प्रशिक्षित टेक्नीशियन और बेहतर सर्विस सुविधाएं मिल सकेंगी। कंपनी यहां Model Y के नए वेरिएंट भी प्रदर्शित करेगी।

In Short
- Tesla ने चेन्नई में अपना पहला Experience Center खोला।
- Poonamallee में Tesla Approved Collision Center शुरू हुआ।
- Model Y Premium RWD और Model Y L की टेस्ट ड्राइव उपलब्ध होगी।
Tesla ने भारत में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए चेन्नई में नया Tesla Experience Center शुरू किया है। यह सेंटर तमिलनाडु के चेन्नई स्थित Express Avenue Mall, Pattullos Road में खोला गया है। कंपनी का कहना है कि इस नए सेंटर के जरिए दक्षिण भारत में ग्राहकों को बेहतर रिटेल और आफ्टर-सेल्स सर्विस सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा, Tesla ने तमिलनाडु के Poonamallee में अपना Tesla Approved Collision Center भी शुरू किया है। यहां ग्राहकों को Tesla के ओरिजिनल पार्ट्स, प्रशिक्षित सर्विस टेक्नीशियन, सॉफ्टवेयर आधारित डायग्नोस्टिक्स और Tesla के मानकों के अनुसार व्हीकल रिपेयर की सुविधा मिलेगी।
चेन्नई सेंटर पर Tesla के 2026 Model Y Premium RWD और Model Y L मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। ग्राहक इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की टेस्ट ड्राइव भी ले सकेंगे।
Model Y Premium RWD में 5 सीटों का विकल्प मिलता है। इसमें पावर फोल्डिंग सीट्स दी गई हैं। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल 0 से 100 kmph की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी WLTP रेंज 500 km तक है। इसकी कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है।
वहीं, Model Y L तीन रो वाली 6-सीटर AWD इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें Model Y के मुकाबले ज्यादा हेडरूम और लेगरूम मिलता है। यह 0 से 100 kmph की रफ्तार 5 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी WLTP रेंज 681 km तक बताई गई है। इसकी कीमत 61.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tesla के Experience Centers अब चेन्नई के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में भी उपलब्ध हैं। कंपनी इन सेंटरों के जरिए भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

