NewsऑटोPhotosTata Aeris पर गिराया 20 टन मलबा: सेफ्टी टेस्ट में कैसी रही कार की हालत, कंपनी ने ऐसे दिखाई मजबूती
Advertisement
Tata Aeris पर गिराया 20 टन मलबा: सेफ्टी टेस्ट में कैसी रही कार की हालत, कंपनी ने ऐसे दिखाई मजबूती
Tata Motors ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Aeris की मजबूती दिखाने के लिए एक अनोखा सेफ्टी टेस्ट किया। कंपनी ने कार को 20 टन बजरी और पत्थरों से भरे डंपर के नीचे खड़ा किया और पूरा मलबा इसके ऊपर गिरा दिया। टेस्ट के बाद Tata के मुताबिक, कार का स्ट्रक्चर सुरक्षित रहा और मलबा हटाने के बाद कार चलने लगी। इस खास टेस्ट के लिए कंपनी ने Aeris के CNG वेरिएंट को चुना।
UPDATED: Sep 26, 2026 16:44 IST

1/7
टाटा मोटर्स ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को दमदार फीचर्स और सेफ्टी पर खास फोकस के साथ पेश किया है। लॉन्च इवेंट के दौरान Tata Motors ने Aeris की मजबूती दिखाने के लिए एक अनोखा सेफ्टी टेस्ट किया, जिसमें कार पर करीब 20 टन वजन के पत्थर और बजरी गिराई गई।
advertisement

3/7
एरिस की मजबूती दिखाने के लिए Tata Motors ने कार को 20 टन बजरी और पत्थरों से भरे डंपर के नीचे खड़ा किया। इसके बाद पूरा मलबा कार के ऊपर गिराया गया। कंपनी के मुताबिक, इस टेस्ट के बाद भी कार का स्ट्रक्चर सुरक्षित रहा और मलबा हटाने के बाद कार सामान्य रूप से चलने लगी। इस सेफ्टी टेस्ट के लिए Tata ने Aeris के CNG वेरिएंट को चुना था।
advertisement
advertisement






