scorecardresearch

Royal Enfield की इस बाइक के लिए मची लूट! 6 मिनट में बिक गईं सभी 125 यूनिट, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Royal Enfield की एक खास बाइक ने भारतीय बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी है। करीब सवा चार लाख रुपये की कीमत होने के बावजूद इसकी सभी 125 यूनिट महज 6 मिनट से भी कम समय में बिक गईं। आखिर इस लिमिटेड एडिशन बाइक में ऐसा क्या खास है कि ग्राहकों ने इसे हाथोंहाथ खरीद लिया? जानिए इसकी कीमत, डिजाइन और दमदार फीचर्स।

Advertisement
Royal Enfield Hypershift Classic 650
Royal Enfield Hypershift Classic 650

In Short

  • Royal Enfield की सभी 125 बाइक 6 मिनट से कम समय में बिकीं।
  • लिमिटेड एडिशन की कीमत ₹4.25 लाख, खास Hypershift पेंट।
  • 648cc इंजन, नवंबर 2026 से शुरू होगी डिलीवरी।

Royal Enfield की बाइक्स का क्रेज भारतीय ग्राहकों के बीच कितना ज्यादा है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। कंपनी की खास लिमिटेड एडिशन Classic 650 बाइक की सभी 125 यूनिट महज 6 मिनट से भी कम समय में बिक गईं। यह बाइक कंपनी के 125 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च की गई थी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4,25,589 रुपये रखी गई थी। खास डिजाइन और अनोखे रंग की वजह से इस बाइक ने ग्राहकों और बाइक कलेक्टर्स का ध्यान खींचा है।

advertisement

360 सेकंड से पहले ही बिक गईं सभी बाइक

Royal Enfield ने अपनी 125th Anniversary Edition Hypershift Classic 650 को बेहद सीमित संख्या में पेश किया था। भारत के लिए सिर्फ 125 यूनिट तय की गई थीं। बुकिंग शुरू होने के 360 सेकंड से भी कम समय में सभी यूनिट बिक गईं।

कंपनी ने दुनिया के प्रमुख बाजारों के लिए भी इस स्पेशल एडिशन की 125-125 यूनिट तय की हैं। भारत में इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है।

रंग बदलने वाला पेंट बना सबसे बड़ी खासियत

इस बाइक की सबसे खास बात इसका Hypershift पेंट है। रोशनी पड़ने के तरीके के हिसाब से बाइक का रंग लाल, हरा और सुनहरा दिखाई देता है। यह खास पेंट Royal Enfield के पुराने और ऐतिहासिक डिजाइन से प्रेरित है।

बाइक में टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, खास गोल्ड फिनिश वाला 125 साल का लोगो, ब्रास बेस, स्पेशल साइड पैनल बैजिंग और हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स दी गई हैं। ये सभी चीजें इसे सामान्य Classic 650 से अलग बनाती हैं।

648cc इंजन के साथ कितनी दमदार है बाइक?

Royal Enfield की इस स्पेशल बाइक में 647.95cc का पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,250rpm पर 47bhp की पावर और 5,650rpm पर 52.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, फ्यूल इंजेक्शन और इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा मिलती है।

बाइक में आगे 43mm टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320mm और रियर में 300mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS भी स्टैंडर्ड दिया गया है।

इस लिमिटेड एडिशन में सामान्य Classic 650 वाला इंजन और मैकेनिकल सेटअप बरकरार रखा गया है। हालांकि, खास पेंट और एक्सक्लूसिव डिजाइन इसे बाइक प्रेमियों और कलेक्टर्स के लिए अलग बनाते हैं।