Nissan की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार! एक साल में 50% का उछाल, इन SUV ने बदल दिया कंपनी का खेल
भारतीय कार बाजार में Nissan ने अक्टूबर 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की घरेलू बिक्री में एक साल के भीतर 50 फीसदी का उछाल आया है। SUV कारों की बढ़ती मांग के बीच Nissan लगातार आठ महीने से ग्रोथ दर्ज कर रही है। आखिर किन मॉडल्स ने कंपनी की बिक्री बढ़ाने में मदद की और एक्सपोर्ट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए पूरी डिटेल।

In Short
- अक्टूबर 2026 में Nissan की घरेलू थोक बिक्री 50% बढ़कर 3,600 यूनिट पहुंची, पिछले साल 2,402 यूनिट थी।
- Nissan ने लगातार आठवें महीने घरेलू बिक्री में ग्रोथ दर्ज की, SUV पोर्टफोलियो से मिला फायदा।
- जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच कुल 85,124 यूनिट की थोक बिक्री, अक्टूबर में 4,710 कारों का एक्सपोर्ट।
भारत में SUV कारों की बढ़ती मांग का फायदा निसान (Nissan) को भी मिल रहा है। कंपनी ने अक्टूबर 2026 में घरेलू बिक्री में 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। खास बात यह है कि निसान लगातार आठ महीने से बिक्री में ग्रोथ दर्ज कर रही है। नए मॉडल और डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार से कंपनी को भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल रही है।
अक्टूबर में बिकीं 3,600 कारें
निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू बाजार के लिए 3,600 कारों की थोक बिक्री दर्ज की। पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 2,402 यूनिट था। वहीं, जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच कंपनी ने घरेलू और विदेशी बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 यूनिट की थोक बिक्री की है।
अक्टूबर में निसान ने 4,710 कारों का एक्सपोर्ट भी किया। कंपनी अपनी 'One Car. One World.' रणनीति के तहत भारत में बनी कारों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेज रही है।
SUV कारों ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार
निसान की इस ग्रोथ के पीछे SUV कारों की बढ़ती मांग का बड़ा योगदान है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Magnite, Gravite और नई Nissan Tekton जैसे मॉडल शामिल हैं।
नई Nissan Tekton में जापानी डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, निसान देशभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जिससे ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।
त्योहारों से पहले कंपनी की क्या है तैयारी?
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि अक्टूबर में बिक्री की 50 फीसदी ग्रोथ ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दिखाती है। कंपनी अपने नए मॉडल और डीलर नेटवर्क को लगातार मजबूत कर रही है।
उन्होंने बताया कि धनतेरस और दिवाली को देखते हुए निसान ग्राहकों को बेहतर कारें और खरीदारी के बाद अच्छी सर्विस देने पर ध्यान दे रही है। साथ ही कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

