scorecardresearch

अपनी Bike से कर सकेंगे कमाई! लोगों को मिल सकता है काम, गडकरी ने राज्यों से की ये अपील

अपनी निजी बाइक अब सिर्फ आने जाने का साधन नहीं बल्कि कमाई का जरिया भी बन सकती है। नितिन गडकरी ने राज्यों से private bikes को taxi के रूप में चलाने की अनुमति देने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसा होने पर करीब 8 करोड़ लोगों के लिए रोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर पैदा हो सकते हैं।

Advertisement
Private Bike से खुलेगा रोजगार का रास्ता
Private Bike से खुलेगा रोजगार का रास्ता

In Short

  • गडकरी ने राज्यों से Private Bikes को Taxi के रूप में चलाने की अनुमति देने की अपील की
  • इस कदम से करीब 8 करोड़ लोगों के लिए कमाई और रोजगार के अवसर बनने का दावा
  • Bike Taxi पर अंतिम फैसला संबंधित राज्य सरकारों को लेना होगा

अगर आपके पास अपनी मोटरसाइकिल है तो आने वाले समय में वही आपके लिए कमाई का जरिया बन सकती है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकारों से निजी बाइकों को टैक्सी के रूप में चलाने की अनुमति देने की अपील की है।

गडकरी का कहना है कि अगर राज्यों में निजी मोटरसाइकिलों को Bike Taxi के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति मिलती है तो इससे करीब 8 करोड़ लोगों के लिए रोजगार और कमाई के अवसर पैदा हो सकते हैं।

advertisement

यानी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से लेकर अपनी बाइक से अतिरिक्त कमाई करना चाहने वाले लोगों तक, बड़ी संख्या में लोगों को इसका फायदा मिल सकता है।

फैसला राज्यों के हाथ में

Bike Taxi को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका फैसला केंद्र अकेले नहीं कर सकता। गडकरी ने राज्यों से इसे अनुमति देने की अपील की है, लेकिन अंतिम फैसला संबंधित राज्य सरकारों को लेना होगा।

अगर किसी राज्य में निजी बाइक को टैक्सी के रूप में चलाने की मंजूरी मिलती है तो बाइक मालिक यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाकर कमाई कर सकते हैं। खासकर छोटे शहरों और उन इलाकों में यह विकल्प उपयोगी हो सकता है जहां टैक्सी या सार्वजनिक परिवहन आसानी से उपलब्ध नहीं है।

बाइक मालिक के लिए क्यों बड़ी बात

बहुत से लोगों के लिए बाइक रोजमर्रा के सफर का साधन है। लेकिन यही बाइक अगर कानूनी रूप से व्यावसायिक सवारी के लिए इस्तेमाल की जा सके तो यह अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकती है।

गडकरी का जोर इस बात पर है कि परिवहन से जुड़ी नीतियां सिर्फ लोगों की आवाजाही आसान न करें बल्कि रोजगार भी पैदा करें।

इसी दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी सख्त संदेश दिया। सरकार ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस में निगेटिव पॉइंट सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है। बार बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द तक हो सकता है।

यानी सरकार एक तरफ जिम्मेदार ड्राइविंग पर सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ निजी वाहनों के जरिए लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते खोलने की बात कर रही है।