scorecardresearch

Nissan की इन दो कारों पर दिवाली का बंपर ऑफर! ₹1 लाख तक के फायदे और गोल्ड कॉइन पाने का मौका

दिवाली के मौके पर Nissan ने Magnite और Gravite खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी चुनिंदा वेरिएंट्स पर मुफ्त CNG किट के साथ कैश डिस्काउंट का विकल्प भी दे रही है। हालांकि, सभी ग्राहकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। जानिए ऑफर की आखिरी तारीख और शर्तें।

Advertisement

In Short

  • Nissan Magnite पर ₹74,999 और Gravite पर ₹85,999 की CNG किट मुफ्त मिल रही है।
  • सीएनजी किट नहीं लेने वाले ग्राहकों को चुनिंदा वेरिएंट्स पर ₹1 लाख तक के फायदे और गोल्ड कॉइन मिल सकता है।
  • यह फेस्टिव ऑफर 16 नवंबर 2026 तक लागू है और केवल चुनिंदा वेरिएंट्स पर उपलब्ध है।

दिवाली के मौके पर नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए Nissan बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। Nissan Motor India ने दिवाली 2026 के लिए खास फेस्टिव ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी अपनी Magnite SUV और Gravite के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मुफ्त सीएनजी किट लगवाने की सुविधा दे रही है। यह ऑफर 16 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। हालांकि, इसका फायदा सभी वेरिएंट्स पर नहीं मिलेगा।

advertisement

Nissan Magnite पर ₹74,999 की बचत

Nissan Magnite खरीदने वाले ग्राहकों को ₹74,999 की सीएनजी किट मुफ्त मिलेगी। यह ऑफर 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले Acenta MT, N-Connecta, Kuro, Tekna और Tekna+ जैसे वेरिएंट्स पर लागू है। इनमें 5-स्पीड मैनुअल और EZ-Shift AMT दोनों गियरबॉक्स के विकल्प शामिल हैं।

हालांकि, Visia MT, Visia EZ-Shift और Visia+ MT पर यह सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा टर्बो पेट्रोल इंजन वाले सभी वेरिएंट्स भी ऑफर से बाहर हैं।

जो ग्राहक सीएनजी किट नहीं लगवाना चाहते, वे इसके बदले कैश और डीलर बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। इनकी कुल वैल्यू ₹1 लाख तक हो सकती है। साथ में एक गोल्ड कॉइन भी मिलेगा।

Nissan Gravite पर ₹85,999 की CNG किट मुफ्त

Nissan Gravite खरीदने वालों के लिए कंपनी ₹85,999 की सीएनजी किट मुफ्त दे रही है। हालांकि, यह ऑफर केवल Tekna MT, Tekna EZ-Shift और Tekna Launch Edition पर मिलेगा।

Visia, Acenta और N-Connecta जैसे वेरिएंट्स इस ऑफर में शामिल नहीं हैं।

सीएनजी किट नहीं लेने वाले ग्राहक ₹55,000 तक के कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स का विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ एक गोल्ड कॉइन भी दिया जाएगा।

माइलेज और इंजन की क्या है खासियत?

दोनों कारों में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है।

Gravite के सीएनजी मोड में 63 PS की पावर और 72 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसका सीएनजी माइलेज 19.3 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।

Magnite में एक बड़ा सीएनजी सिलेंडर मिलता है, जबकि Gravite में बूट फ्लोर के नीचे 25-25 लीटर के दो सिलेंडर लगाए जाते हैं। इससे सामान रखने और तीसरी लाइन की सीटों के इस्तेमाल की जगह बनी रहती है।

CNG किट पर कितनी मिलेगी वारंटी?

दोनों कारों में लगने वाली सीएनजी किट RTO से अप्रूव्ड हैं। कंपनी की स्टैंडर्ड वाहन वारंटी पहले की तरह जारी रहेगी।

वहीं, सीएनजी किट के पार्ट्स पर अलग से 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी मिलेगी, जो भी पहले पूरा होगा।

रोजाना 30 से 40 किलोमीटर से ज्यादा कार चलाने वालों के लिए मुफ्त सीएनजी किट ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। वहीं, कम ड्राइविंग करने वाले ग्राहक कैश डिस्काउंट का विकल्प चुन सकते हैं।

advertisement