scorecardresearch

नई Thar OG में बड़ा बदलाव, 4th Gen M_GLYDE प्लेटफॉर्म से लेकर DAVINCI टेक्नोलॉजी तक मिले कई नए फीचर्स

महिंद्रा ने नई Thar OG को कई बड़े अपडेट्स के साथ पेश किया है। SUV अब नए 4th Gen M_GLYDE प्लेटफॉर्म पर आती है जिसमें DAVINCI Damping Technology Penta Link Rear Suspension और Terrain Modes जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा 6 एयरबैग फ्रंट पार्किंग सेंसर नए इंजन विकल्प और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे पहले से ज्यादा एडवांस बनाते हैं।

Advertisement
नई Mahindra Thar OG
नई Mahindra Thar OG

In Short

  • Terrain Modes Electronic Locking Differential और नए सस्पेंशन सिस्टम से बढ़ी ऑफ रोड क्षमता
  • नई Thar OG को 4th Gen M_GLYDE प्लेटफॉर्म और DAVINCI Damping Technology के साथ किया गया अपडेट
  • 6 एयरबैग फ्रंट पार्किंग सेंसर R19 अलॉय व्हील्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे नए फीचर्स मिले

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर ऑफ-रोड SUV Thar OG को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि SUV की मजबूती, राइड क्वालिटी, ऑफ-रोड क्षमता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई नई टेक्नोलॉजी जोड़ी हैं। नई Thar OG अब 4th Generation M_GLYDE प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने में मदद करता है।

advertisement

नए प्लेटफॉर्म और DAVINCI Damping Technology से बेहतर राइड

नई Thar OG का सबसे बड़ा अपडेट इसका नया M_GLYDE प्लेटफॉर्म और सस्पेंशन सेटअप है। इसमें Penta-Link Rear Suspension के साथ Watt’s Link दिया गया है, जो खराब रास्तों, गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों पर गाड़ी को ज्यादा स्थिर रखने में मदद करता है।

Refined On-road Drives

इसके साथ SUV में DAVINCI Damping Technology दी गई है। यह टेक्नोलॉजी सड़क की स्थिति के हिसाब से सस्पेंशन के रिस्पॉन्स को एडजस्ट करती है, जिससे रास्ते के झटके कम महसूस होते हैं और केबिन के अंदर ज्यादा आराम मिलता है।

इसके अलावा नई Thar OG में Electric Power Steering दिया गया है, जिससे ऑफ-रोडिंग और शहर में ड्राइविंग के दौरान स्टीयरिंग को कंट्रोल करना पहले से आसान हो जाता है।

Terrain Modes और Electronic Locking Differential से आसान ऑफ-रोडिंग

नई Thar OG में Terrain Modes जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से ड्राइवर अलग-अलग रास्तों के हिसाब से गाड़ी के परफॉर्मेंस को सेट कर सकता है। यह फीचर मिट्टी, पत्थरीले रास्तों और फिसलन वाली सतह पर बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है।

New Grille, New Dominance.

SUV में Electronic Locking Differentials भी दिए गए हैं। यह सिस्टम खराब ट्रैक्शन वाली स्थिति में पहियों तक पावर को बेहतर तरीके से पहुंचाता है, जिससे गाड़ी मुश्किल रास्तों से आसानी से निकल सकती है।

इंजन और पावर में भी दमदार विकल्प

नई Thar OG में पेट्रोल और डीजल इंजन के तीन विकल्प मिलते हैं। इसमें 1.5 लीटर D117 CRDe डीजल इंजन दिया गया है, जो 117 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और RWD सेटअप के साथ आता है।

इसके अलावा 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन करीब 130 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क देता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध है। वहीं 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 150 bhp पावर और 320 Nm टॉर्क के साथ आता है। इसका RWD वर्जन केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है, जबकि 4x4 वर्जन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध हैं।

advertisement

6 एयरबैग और फ्रंट पार्किंग सेंसर से बढ़ी सुरक्षा

Bring Your Own Device

महिंद्रा ने नई Thar OG में सुरक्षा को भी अपग्रेड किया है। अब इसमें HPTS (Head,Pelvis,Thorax,Shoulder) 6 एयरबैग टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा SUV में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी जोड़े गए हैं, जिससे तंग जगहों पर पार्किंग करना आसान हो जाएगा।

नया डिज़ाइन और R19 अलॉय व्हील्स

Built To Take the Terrain's Punishment

लुक्स की बात करें तो नई Thar OG में नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड एक्सटीरियर एलिमेंट्स और बड़े R19 अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ये बदलाव SUV को पहले से ज्यादा दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं, जबकि इसका क्लासिक Thar डिजाइन बरकरार रखा गया है।

केबिन में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्मार्ट फीचर्स

Static Adventure 2.0

नई Thar OG के इंटीरियर को भी ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। इसके अलावा केबिन में कनेक्टेड फीचर्स और ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी देखने की सुविधा भी मिलती है।

नई Thar OG में महिंद्रा ने इसके पुराने ऑफ-रोड DNA को बरकरार रखते हुए इसे ज्यादा आरामदायक और टेक्नोलॉजी से लैस बनाया है। 4th Gen M_GLYDE प्लेटफॉर्म, DAVINCI Damping Technology, Terrain Modes, Electronic Locking Differential और नए सेफ्टी फीचर्स इसे पहले वाली Thar के मुकाबले ज्यादा एडवांस SUV बनाते हैं।

advertisement