scorecardresearch

Audi Q3 का नया अवतार तैयार, BMW और Mercedes को टक्कर देने आ रही ये SUV

Audi भारत में अपनी नई Q3 लॉन्च करने की तैयारी में है। नई पीढ़ी की यह लग्जरी SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, एडवांस फीचर्स और Quattro AWD सिस्टम के साथ आ सकती है। करीब ₹55 लाख से ₹60 लाख की अनुमानित कीमत वाली Q3 का मुकाबला BMW X1 और Mercedes GLA जैसी SUVs से होगा।

Advertisement
Audi Q3
Audi Q3

In Short

  • नई Audi Q3 में मिलेगा 2.0 लीटर Turbo Petrol इंजन और Quattro AWD सिस्टम
  • डुअल स्क्रीन केबिन और कई प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी SUV
  • भारत में कीमत करीब ₹55 लाख से ₹60 लाख तक होने की उम्मीद

भारत में लग्जरी SUV खरीदने वालों के लिए Audi एक नया विकल्प लेकर आ रही है। कंपनी अपनी नई Audi Q3 को 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नई पीढ़ी की Q3 होगी, जिसे मौजूदा मॉडल की जगह उतारा जाएगा।

advertisement

नई Audi Q3 की खास बात यह है कि यह सिर्फ डिजाइन में बदलाव के साथ नहीं आएगी, बल्कि ज्यादा टेक्नोलॉजी, बेहतर फीचर्स और नए ड्राइविंग अनुभव के साथ प्रीमियम SUV खरीदारों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी।

New Audi Q3 India launch on October 16

सिर्फ Turbo Petrol इंजन के साथ आएगी Q3

नई Audi Q3 में कंपनी केवल 2.0 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन Turbo Petrol इंजन दे सकती है। इस इंजन की पावर करीब 204hp और 320Nm टॉर्क होने की उम्मीद है। इसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

खास बात यह है कि Audi का Quattro All Wheel Drive सिस्टम सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलने की संभावना है।

पहले से ज्यादा दमदार होगा डिजाइन

Third-gen Audi Q3 front static

नई Q3 को पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में नया Split Headlamp डिजाइन मिलेगा, जिसमें ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से Daytime Running Lights सेट करने का विकल्प मिल सकता है।

SUV के साइड में बॉडी कलर क्लैडिंग, क्रोम बेल्टलाइन और 18-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील दिए जाएंगे। पीछे की तरफ नई डिजाइन वाली टेललाइट, रोशन होने वाला Audi लोगो और स्पॉयलर जैसे फीचर्स इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देंगे।

अंदर मिलेगा ज्यादा टेक्नोलॉजी वाला केबिन

New Audi Q3 India launch on October 16

नई Audi Q3 का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा आधुनिक होगा। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के लिए डुअल स्क्रीन सेटअप मिलेगा। इसके अलावा Sonos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और  60 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

कीमत में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी

मौजूदा Audi Q3 की कीमत करीब ₹43.67 लाख से ₹53 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। नई जनरेशन मॉडल ज्यादा फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी, इसलिए इसकी कीमत करीब ₹55 लाख से ₹60 लाख तक जाने की उम्मीद है।

भारत में इसका मुकाबला BMW X1, Mercedes-Benz GLA और Mini Countryman जैसी लग्जरी SUV से होगा। नई Audi Q3 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो एक कॉम्पैक्ट लग्जरी SUV में स्टाइल, टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस का मिश्रण चाहते हैं।