scorecardresearch

थार का जलवा पड़ा फीका! महिंद्रा की इस सस्ती SUV ने बिक्री में मारी बाजी, 253% बढ़ी डिमांड

महिंद्रा बोलेरो ने सितंबर 2026 में बिक्री के मामले में थार और थार रॉक्स को पीछे छोड़ दिया है। बोलेरो की बिक्री में सालाना आधार पर 253 फीसदी का उछाल आया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.5 लाख रुपये है। जानिए बोलेरो की बिक्री, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी।

Advertisement

In Short

  • महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में 253% का जबरदस्त उछाल।
  • सितंबर में बोलेरो ने थार और थार रॉक्स को पछाड़ा।
  • बोलेरो की शुरुआती कीमत 8.5 लाख रुपये, माइलेज 16 kmpl।

महिंद्रा के पास अलग-अलग सेगमेंट में कई शानदार एसयूवी मौजूद हैं। इनमें महिंद्रा थार और थार रॉक्स की अपनी अलग पहचान है। लेकिन सितंबर 2026 में महिंद्रा की ही एक देसी एसयूवी ने बिक्री के मामले में इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। यह कार महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) है, जिसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 253 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है।

advertisement

बोलेरो ने बिक्री में थार को पछाड़ा

सितंबर 2026 में महिंद्रा बोलेरो की कुल 9,710 यूनिट्स डिस्पैच हुईं। वहीं, थार और थार रॉक्स की मिलाकर 9,008 यूनिट्स बिकीं। यानी बोलेरो ने दोनों को 702 यूनिट्स से पीछे छोड़ दिया।

पिछले साल सितंबर में बोलेरो की सिर्फ 2,747 यूनिट्स बिकी थीं। इस बार यह आंकड़ा 9,710 यूनिट्स तक पहुंच गया। इस तरह सालाना आधार पर बोलेरो की बिक्री में 253 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

हालांकि, बोलेरो के लिए यह कोई अचानक आया बदलाव नहीं है। साल 2026 में कंपनी हर महीने इसकी करीब 9 हजार यूनिट्स बेच रही थी। अगस्त में बिक्री घटकर 8,159 यूनिट्स रह गई थी, लेकिन सितंबर में फिर तेजी देखने को मिली।

क्यों लोगों को पसंद आ रही महिंद्रा बोलेरो?

बोलेरो की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसकी कीमत और ग्राहकों का भरोसा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच है।

इस कीमत पर ग्राहकों को 7-सीटर डीजल एसयूवी मिलती है, जिसमें रियर व्हील ड्राइव और लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस दिया गया है। जो लोग 13 से 20 लाख रुपये खर्च किए बिना मजबूत और कम जटिल एसयूवी खरीदना चाहते हैं, उनके लिए बोलेरो एक विकल्प है।

फीचर्स और माइलेज में भी दम

महिंद्रा ने बोलेरो के नए अपडेट में कई जरूरी फीचर्स जोड़े हैं। इसके टॉप वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, पावर विंडो, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और एलॉय व्हील्स मिलते हैं।

इसमें 1.5 लीटर का तीन-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 75 एचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह एसयूवी 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

थार की बिक्री में आई गिरावट

दूसरी तरफ, सितंबर महिंद्रा थार के लिए कमजोर रहा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री 24 फीसदी और अगस्त के मुकाबले 11 फीसदी घटी है। अगस्त में थार और थार रॉक्स की मिलाकर 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं।