scorecardresearch

₹9.99 लाख से ₹17.99 लाख तक... Hyundai Bayon में ऐसा क्या खास? इंजन, माइलेज नहीं बल्कि इन फीचर्स पर नजर

नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Hyundai Bayon आपके लिए एक नया विकल्प बन सकती है। कंपनी ने इसे भारत में आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट, बड़ी डिजिटल स्क्रीन और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। जानिए इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत और कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

Advertisement
Hyundai ने लॉन्च की नई SUV Bayon! ₹9.99 लाख से शुरू कीमत
Hyundai ने लॉन्च की नई SUV Bayon! ₹9.99 लाख से शुरू कीमत

In Short

  • Hyundai Bayon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9,99,900 और टॉप ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹17,99,900 है।
  • SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क देता है।
  • इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड, Level 2 ADAS के 23 फीचर्स और दो 12.3-इंच की डिस्प्ले मिलती हैं।

Hyundai Bayon Price and Features: Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख रखी गई है, जबकि टॉप ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹17.99 लाख है। इस SUV में AI वॉयस असिस्टेंट, बड़ी डिजिटल स्क्रीन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, इंजन और खासियतें।

advertisement

Hyundai Bayon के किस वेरिएंट की कितनी कीमत?

Hyundai Bayon कुल सात ट्रिम में उपलब्ध है। इसके सभी सात वेरिएंट में मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि ऑटोमैटिक का विकल्प HX5 से शुरू होता है।

वेरिएंट मैनुअल कीमत ऑटोमैटिक कीमत
HX2 ₹9,99,900 उपलब्ध नहीं
HX3 ₹10,89,900 उपलब्ध नहीं
HX3+ ₹11,79,900 उपलब्ध नहीं
HX5 ₹12,44,900 ₹13,84,800
HX6 ₹13,56,900 ₹14,96,800
HX8 ₹15,09,900 ₹16,53,900
HX10 ₹16,64,900 ₹17,99,900

ये सभी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

AI असिस्टेंट और दो बड़ी स्क्रीन

Bayon में Hyundai का पहला इन-बिल्ट Generative AI वॉयस असिस्टेंट मिलता है। इसे Perplexity और SoundHound AI की तकनीक से तैयार किया गया है। यह मौसम, यात्रा, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी जानकारियों से जुड़े सवालों का जवाब दे सकता है। फिलहाल यह अंग्रेजी भाषा सपोर्ट करता है।

SUV में दो 12.3-इंच की कर्व्ड डिस्प्ले, 70 से ज्यादा Bluelink कनेक्टेड फीचर्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Bose साउंड सिस्टम और तीन साल का मुफ्त Bluelink सब्सक्रिप्शन मिलता है।

सेफ्टी और आराम के लिए क्या खास?

Hyundai Bayon में Level 2 Pro ADAS के तहत 23 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Highway Driving Assist, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, सराउंड-व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक, SUV में 80 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स हैं। सभी वेरिएंट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

आराम के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस और 205 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

इंजन और गियरबॉक्स की डिटेल

Hyundai Bayon में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

SUV में Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड भी दिए गए हैं। ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स और बेहतर एक्सेलरेशन के लिए खास ड्राइविंग फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai के मुताबिक, Bayon का निर्माण भारत में होगा और इसे दुनिया के 50 से ज्यादा बाजारों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

advertisement