scorecardresearch

वॉलेट में DL रखना भूल गए तो नहीं होगी परेशानी, फोन में ऐसे बनाएं Virtual Driving License

क्या आप भी कई बार घर से निकलते वक्त ड्राइविंग लाइसेंस रखना भूल जाते हैं? अब आपको हर बार वॉलेट में DL रखने की जरूरत नहीं है। फोन में ही अपना Virtual Driving License सेव कर सकते हैं। जानिए कैसे कुछ आसान स्टेप्स में डिजिटल DL बनाकर हमेशा अपने साथ रख सकते हैं।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • फोन में Virtual Driving License सेव करके रखें, वॉलेट में DL भूलने की परेशानी होगी खत्म।
  • NextGen mParivahan और DigiLocker ऐप की मदद से आसानी से बना सकते हैं डिजिटल DL।
  • Virtual DL में QR Code होता है, जिसे स्कैन कर ट्रैफिक पुलिस लाइसेंस की जानकारी चेक कर सकती है।

Virtual Driving License: आजकल लोग पेमेंट से लेकर जरूरी कामों तक के लिए ज्यादातर फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार घर से निकलते समय वॉलेट साथ रखना भूल जाते हैं। अगर वॉलेट में ड्राइविंग लाइसेंस रखा हो तो परेशानी बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में फोन में सेव Virtual Driving License काफी काम आ सकता है, जिसे जरूरत पड़ने पर चेकिंग के दौरान दिखाया जा सकता है।

advertisement

अब सवाल यह है कि Virtual DL क्या होता है और इसे फोन में कैसे रखा जा सकता है?

Virtual DL क्या है और क्यों है उपयोगी?

Virtual Driving License आपके असली ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी होती है। यह सामान्य DL की तरह ही मान्य होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि जहां सामान्य लाइसेंस कार्ड के रूप में साथ रखना पड़ता है, वहीं Virtual DL आपके स्मार्टफोन में सुरक्षित रहता है।

फोन में सेव होने की वजह से इसके खोने या खराब होने का डर कम हो जाता है। इसके अलावा Virtual DL में QR Code भी मौजूद होता है। ट्रैफिक पुलिस इस QR Code को स्कैन करके लाइसेंस की जानकारी और चालान से जुड़ी डिटेल्स चेक कर सकती है।

आप अपना Virtual Driving License सरकारी ऐप्स जैसे NextGen mParivahan और DigiLocker में सेव कर सकते हैं। अब जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

NextGen mParivahan ऐप में ऐसे बनाएं Virtual DL

सबसे पहले अपने फोन में NextGen mParivahan ऐप डाउनलोड करें और उसे इंस्टॉल करें। इसके बाद मोबाइल नंबर से ऐप में अकाउंट बनाकर लॉगइन करें।

लॉगइन करने के बाद ऐप के होमपेज पर Driving License वाले ऑप्शन को चुनें। यहां आपको अपना DL नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर आपके ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी दिखाई देगी। अब Add to Dashboard या Create Virtual DL ऑप्शन पर क्लिक करें। सुरक्षा के लिए मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करना होगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: EV एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, दुनिया के 47 देशों तक पहुंचीं मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कारें

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका Virtual DL तैयार हो जाएगा और ऐप के Dashboard में सेव हो जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर आप इसे चेकिंग के दौरान दिखा सकते हैं।

DigiLocker में ऐसे सेव करें अपना DL

DigiLocker में Virtual Driving License सेव करने के लिए सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद मोबाइल नंबर या आधार कार्ड की मदद से लॉगइन करें।

अब ऐप के सर्च बार में Ministry of Road Transport and Highways लिखकर सर्च करें। इसके बाद Driving License ऑप्शन को चुनें।

advertisement

यहां अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि भरें। अब Get Document पर क्लिक करें। कुछ समय बाद आपका DL DigiLocker के Issued Documents सेक्शन में सेव हो जाएगा।

इस तरह आपका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा फोन में सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर आसानी से दिखाया जा सकेगा।