scorecardresearch

Honda ने खोला नए मॉडल्स का पिटारा! पेश किए एक साथ 10 बाइक-स्कूटर, Rebel 300, Rebel 500, ADV 160 और...

होंडा ने आज 10 मोटरसाइकिल और स्कूटर से पर्दा उठाया। इनमें सात नए और तीन अपडेटेड मॉडल शामिल हैं। कंपनी इस नए पोर्टफोलियो के जरिए पेट्रोल-डीजल आधारित ICE, इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स-फ्यूल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।

Advertisement

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने शुक्रवार को भारत में बने 10 मोटरसाइकिल और स्कूटर से पर्दा उठाया। इनमें सात नए और तीन अपडेटेड मॉडल शामिल हैं। कंपनी इस नए पोर्टफोलियो के जरिए पेट्रोल-डीजल आधारित ICE, इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स-फ्यूल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती है।

सात नए मॉडल, तीन को मिले नए कलर

advertisement

Honda के नए मॉडल में ADV 160 एडवेंचर स्कूटर, CB500 रोडस्टर, Rebel 300 और Rebel 500 क्रूजर, XR300L और XR300 Rally एडवेंचर मोटरसाइकिल के साथ QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। कंपनी ने CB350, CB350RS और CB350C को नए कलर ऑप्शन में भी पेश किया है।

हालांकि, इन मॉडल को खरीदने के लिए अभी इंतजार करना होगा। HMSI इन्हें अलग-अलग चरणों में लॉन्च करेगी। कंपनी इनके लॉन्च की तारीख और कीमत का ऐलान संबंधित लॉन्च के करीब करेगी।

ADV 160 में E85 फ्लेक्स-फ्यूल का विकल्प

नए पोर्टफोलियो में ADV 160 खास है। कंपनी इसे भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल कम्पैटिबल स्कूटर बता रही है। इसमें 160cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन, 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक और सीट के नीचे 27 लीटर स्टोरेज मिलता है।

Honda ने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में QC3 को भी जोड़ा है। इसमें 3 kWh की बैटरी है और कंपनी के मुताबिक इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 151 किलोमीटर है। स्कूटर में 32 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और कनेक्टेड फीचर्स वाला 5-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है। इसकी बैटरी 2 घंटे 40 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है।

Rebel में मिलेगी E-Clutch टेक्नोलॉजी

Rebel 300 और Rebel 500 समेत चुनिंदा मॉडल Honda की E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। यह टेक्नोलॉजी क्लच ऑपरेशन को ऑटोमैटिक करती है, जिससे बार-बार रुकने और चलने वाले ट्रैफिक में राइडिंग आसान हो सकती है।

HMSI के मुताबिक, नया पोर्टफोलियो उसकी लोकलाइजेशन रणनीति को दिखाता है। कंपनी इन प्रोडक्ट्स को भारत में डेवलप और मैन्युफैक्चर कर रही है। इसके साथ Honda अपने ग्लोबल ऑपरेशंस में भारत की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के तौर पर भूमिका मजबूत करना चाहती है।