scorecardresearch

₹50 हजार कमाते हैं या ₹2 लाख? कार खरीदने से पहले जान लें कितना होना चाहिए बजट, वरना भारी पड़ेगी EMI

नई कार खरीदने का प्लान है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आपकी सैलरी के हिसाब से कौन सी गाड़ी सही रहेगी? ₹50 हजार कमाने वाले हों या ₹3 लाख, कार खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि EMI और हर महीने होने वाले खर्च का हिसाब भी जरूरी है। समझिए कितनी सैलरी पर कौन सी कार आपके बजट में फिट हो सकती है।

Advertisement
आपकी सैलरी के हिसाब से कौन सी कार रहेगी बेस्ट? जानें EMI और बजट का पूरा गणित
आपकी सैलरी के हिसाब से कौन सी कार रहेगी बेस्ट? जानें EMI और बजट का पूरा गणित

In Short

  • कार की EMI मंथली सैलरी के 15 फीसदी तक रखना बेहतर हो सकता है।
  • ₹50 हजार से ₹1 लाख सैलरी वालों के लिए कई हैचबैक और CNG कारों के विकल्प।
  • ₹2 लाख से ज्यादा कमाने वाले प्रीमियम SUV और हाइब्रिड कारों पर विचार कर सकते हैं।

नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आपकी सैलरी के हिसाब से कौन सी गाड़ी सही रहेगी? कार खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत देखना काफी नहीं है। EMI, पेट्रोल, इंश्योरेंस और मेंटेनेंस का खर्च भी आपकी जेब पर असर डालता है। ऐसे में अगर आपकी मंथली सैलरी ₹50 हजार से ₹3 लाख या उससे ज्यादा है, तो समझिए किस बजट में कौन सी कार आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

advertisement

कार की EMI पर कितनी सैलरी खर्च करनी चाहिए?

कार खरीदते समय कोशिश करें कि कम से कम 20 फीसदी डाउन पेमेंट करें। इसके अलावा, आपकी कार की EMI मंथली सैलरी के 15 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

उदाहरण के लिए, अगर आपकी सैलरी ₹50,000 है, तो EMI करीब ₹7,500 तक रखना बेहतर हो सकता है। वहीं, ₹1 लाख कमाने वालों के लिए यह सीमा ₹15,000 होगी।

इसके अलावा, हर महीने करीब 1,000 किलोमीटर ड्राइविंग के हिसाब से फ्यूल, इंश्योरेंस और मेंटेनेंस का खर्च भी बजट में जोड़ें।

₹50 हजार से ₹1 लाख सैलरी वालों के लिए कौन सी कार?

अगर आपकी मंथली सैलरी ₹50,000 से ₹75,000 के बीच है, तो Maruti Swift LXi, Celerio VXi CNG और Alto K10 VXi CNG जैसे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

वहीं, ₹75,000 से ₹1 लाख तक कमाने वालों के लिए Maruti Baleno Delta, Tata Punch iCNG Pure और Tata Tiago iCNG विकल्प हो सकते हैं।

CNG कारें उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती हैं, जो रोजाना ज्यादा ड्राइविंग करते हैं और फ्यूल पर होने वाला खर्च कम रखना चाहते हैं।

₹1 लाख से ₹2 लाख सैलरी वालों के लिए कौन सी कार?

अगर आपकी मंथली इनकम ₹1 लाख से ₹1.5 लाख के बीच है, तो Maruti Brezza ZXi CNG, Honda Amaze VX और Maruti Fronx Delta CNG पर विचार कर सकते हैं।

घर पर चार्जिंग की सुविधा है, तो Tata Punch EV भी एक विकल्प हो सकती है।

वहीं, ₹1.5 लाख से ₹2 लाख सैलरी वाले खरीदार Renault Duster 1.3L Turbo, Honda City V CVT और Kia Seltos HTE Diesel जैसे मॉडल देख सकते हैं।

₹2 लाख से ₹3 लाख या उससे ज्यादा सैलरी है तो?

₹2 लाख से ₹3 लाख मंथली कमाने वालों के लिए Hyundai Alcazar Prestige Diesel, Mahindra XUV700 AX7 और Maruti Grand Vitara Strong Hybrid जैसे विकल्प हो सकते हैं।

वहीं, ₹3 लाख से ज्यादा सैलरी वाले खरीदार Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसे हाइब्रिड मॉडल या Kia Seltos जैसे प्रीमियम SUV विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

advertisement

हालांकि, किसी भी कार को फाइनल करने से पहले उसकी मौजूदा कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता जरूर चेक करें।

ध्यान रखें: सिर्फ ज्यादा सैलरी होने का मतलब महंगी कार खरीदना नहीं है। अगर पहले से होम लोन या दूसरी EMI चल रही है, तो कार का बजट उसी हिसाब से तय करें, ताकि नई गाड़ी आपकी बचत पर भारी न पड़े।