scorecardresearch

Bajaj Pulsar RS200 का नया अवतार! ₹1.98 लाख की इस स्पोर्ट्स बाइक में अब मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 को 2026 के लिए बड़े अपडेट के साथ पेश किया है। इस बार कंपनी ने बाइक की पावर बढ़ाने के साथ कई नए स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े हैं। इसमें Google Maps मिररिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जानिए ₹1.98 लाख की इस बाइक में क्या-क्या नया है।

Advertisement
Bajaj Pulsar RS200 के 2026 मॉडल में ज्यादा पावर और कई नए एडवांस फीचर्स मिले हैं।
Bajaj Pulsar RS200 के 2026 मॉडल में ज्यादा पावर और कई नए एडवांस फीचर्स मिले हैं।

In Short

  • नई Bajaj Pulsar RS200 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.98 लाख रखी गई है।
  • 199.5cc इंजन अब 25.1 bhp की पावर जनरेट करता है।
  • बाइक में TFT डिस्प्ले, Google Maps मिररिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और क्विकशिफ्टर दिए गए हैं।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 को 2026 के लिए बड़े अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस बार बाइक के इंजन से लेकर फीचर्स और सस्पेंशन तक कई अहम बदलाव किए हैं। खास बात यह है कि लॉन्च के बाद से इसे अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। नई Bajaj Pulsar RS200 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.98 लाख रखी गई है। आइए जानते हैं कि नई बाइक में क्या कुछ बदला है।

advertisement

इंजन पहले जैसा, लेकिन अब मिलेगी ज्यादा पावर

Bajaj Pulsar RS 200 Riding

नई Bajaj Pulsar RS200 में पहले की तरह 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पावर बढ़ा दी है। अब यह इंजन 25.1 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है, जो पहले के मुकाबले 1 bhp ज्यादा है।

वहीं, बाइक का टॉर्क पहले की तरह 18.7 Nm बना हुआ है। यानी इंजन की क्षमता में बदलाव किए बिना इसकी पावर बढ़ाई गई है।

नया TFT डिस्प्ले और फोन चार्जिंग की सुविधा

Bajaj Pulsar RS 200 Instrument Cluster

2026 Pulsar RS200 में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में देखने को मिलता है। बाइक में अब नया TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो Pulsar NS200 के कंसोल जैसा है।

इसमें Google Maps मिररिंग और म्यूजिक कंट्रोल जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इससे राइडर को नेविगेशन और म्यूजिक से जुड़ी सुविधाएं इस्तेमाल करने में आसानी होगी।

इसके अलावा बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से सफर के दौरान मोबाइल फोन चार्ज किया जा सकेगा।

अब मिलेंगे राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल

नई Pulsar RS200 में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी भी जोड़ी गई है। इसी तकनीक की मदद से बाइक में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।

अब इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। ट्रैक्शन कंट्रोल फिसलन वाली सड़क पर पहियों की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है।

इसके अलावा बाइक में नया क्विकशिफ्टर भी दिया गया है, जिसकी मदद से राइडर बिना क्लच दबाए गियर बदल सकता है।

सस्पेंशन में भी हुआ बड़ा बदलाव

Bajaj Pulsar RS 200 Front Suspension

कंपनी ने नई Pulsar RS200 के फ्रंट सस्पेंशन को भी अपडेट किया है। पहले इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क मिलता था, जबकि अब इनवर्टेड फोर्क दिया गया है।

इस बदलाव से बाइक की हैंडलिंग और राइडिंग अनुभव में फर्क देखने को मिल सकता है। हालांकि, वास्तविक प्रदर्शन का पता रोड टेस्ट के बाद ही चलेगा।

कुल मिलाकर, ₹1.98 लाख की एक्स-शोरूम कीमत वाली नई Bajaj Pulsar RS200 में ज्यादा पावर, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और अपडेटेड सस्पेंशन दिया गया है। ये बदलाव इसे पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर-लोडेड स्पोर्ट्स बाइक बनाते हैं।

advertisement