scorecardresearch

सोना-चांदी और बिटकॉइन में हाहाकार! रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया क्यों आने वाला है आर्थिक संकट

सोना-चांदी और बिटकॉइन में भारी गिरावट के बीच 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने बड़ी चेतावनी दी है। उनका दावा है कि दुनिया 2008 से भी बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रही है। आखिर गिरावट के बावजूद वह खरीदारी क्यों कर रहे हैं? जानिए उनकी रणनीति।

Advertisement

In Short

  • रॉबर्ट कियोसाकी ने 2008 से भी बड़े ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस की चेतावनी दी।
  • रिकॉर्ड हाई से सोना करीब 37% और चांदी 65% तक टूट चुकी है।
  • कियोसाकी गिरावट में गोल्ड, सिल्वर, बिटकॉइन और एथेरियम खरीद रहे हैं।

सोना, चांदी और बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। कई लोग नुकसान के डर से अपनी होल्डिंग बेच रहे हैं। लेकिन 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी इस गिरावट को खरीदारी का मौका मान रहे हैं। उनका दावा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था 2008 से भी बड़े संकट की तरफ बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि कियोसाकी ऐसा क्यों मान रहे हैं और उन्होंने निवेशकों को क्या चेतावनी दी है।

advertisement

गिरावट में भी क्यों खरीद रहे सोना-चांदी और बिटकॉइन?

रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कमजोर निवेशक डरकर बिकवाली कर रहे हैं, जबकि मजबूत निवेशक खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं। वह फिजिकल गोल्ड, सिल्वर, बिटकॉइन, एथेरियम, रियल एस्टेट और ऑयल में निवेश बढ़ा रहे हैं। हालांकि, वह ईटीएफ से दूरी बनाए हुए हैं।

बिटकॉइन को लेकर क्या है भरोसा?

कियोसाकी का कहना है कि दुनिया में अधिकतम 2.1 करोड़ बिटकॉइन ही बन सकते हैं, जिनमें करीब 2 करोड़ की माइनिंग हो चुकी है। सीमित सप्लाई के कारण वह गिरावट में और बिटकॉइन खरीदना चाहते हैं।

अमेरिकी फेड और बैंकों पर उठाए सवाल

कियोसाकी ने मौजूदा आर्थिक संकट के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व, बैंकों और बॉन्ड मार्केट की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ब्लैकरॉक जैसी बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों और अमेरिकी सरकार की भी आलोचना की। उनका आरोप है कि मौजूदा सिस्टम आम लोगों की संपत्ति और रिटायरमेंट सेविंग्स को खतरे में डाल रहा है।

अमेरिका पर 49 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज!

कियोसाकी के मुताबिक, 2026 में अमेरिका का कर्ज 49 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका हर 90 दिन में 1 ट्रिलियन डॉलर की नई करेंसी बना रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही बड़े पैमाने पर मनी प्रिंटिंग शुरू हो सकती है, जिसे उन्होंने 'द बिग प्रिंट' कहा।

रिकॉर्ड हाई से कितना टूटा सोना-चांदी?

29 जनवरी 2026 के रिकॉर्ड हाई से इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड करीब 2,000 डॉलर गिरकर 3,515 से 3,600 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसका रिकॉर्ड हाई 5,626.80 डॉलर था। वहीं, सिल्वर 121.785 डॉलर से गिरकर करीब 41 से 42 डॉलर प्रति औंस रह गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में एमसीएक्स गोल्ड 1,93,096 रुपये से करीब 37% गिरकर 1,21,424 से 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। सिल्वर 4,20,048 रुपये से करीब 64 से 65% टूटकर 1,46,868 से 1,51,000 रुपये प्रति किलो रह गया। मजबूत डॉलर, ऊंची बॉन्ड यील्ड, ब्याज दरें बढ़ने की आशंका और कमजोर इंडस्ट्रियल डिमांड इसकी बड़ी वजह रहीं।

2008 से भी बड़ा आर्थिक संकट आएगा?

कियोसाकी ने मौजूदा हालात की तुलना 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस से की। उनका कहना है कि डेरिवेटिव मार्केट का आकार क्वाड्रिलियन डॉलर में है और अगला संकट ग्लोबल डिप्रेशन में बदल सकता है। उन्होंने 2008 में लेहमैन ब्रदर्स के डूबने की अपनी भविष्यवाणी का भी जिक्र किया।

advertisement

एआई से नौकरियों पर खतरा, निवेशकों को सलाह

कियोसाकी ने एआई के कारण नौकरियां जाने, फॉक्सवैगन में 1 लाख छंटनियों और यूरोप में विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन खतरों की चेतावनी वह अपनी 2002 की किताब 'रिच डैड्स प्रॉफेसी' में दे चुके हैं।

उनका मानना है कि संकट के दौरान गोल्ड, सिल्वर, बिटकॉइन और एथेरियम उन्हें बेहद अमीर बना सकते हैं। हालांकि, यह उनका निजी अनुमान है। उन्होंने लोगों को अपनी फाइनेंशियल एजुकेशन बढ़ाने की सलाह दी।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।