Top 5 Stories: बिना बैंक अकाउंट ₹50,000 भेजने की सुविधा, एयरलाइंस में सीटों की कटौती और साइबर ठगी पर राहत समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए बिना बैंक अकाउंट के ₹50,000 तक पैसे भेजने की सुविधा से जुड़े RBI के नए नियम। IndiGo से Air India तक एयरलाइंस क्यों घटा रही हैं सीटें? पीएम मोदी ने गुजरात CM बनने से पहले का दिलचस्प किस्सा सुनाया। साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों को दिए अहम निर्देश। वहीं, Nvidia CEO जेन्सन हुआंग के चीन कनेक्शन पर ट्रंप सरकार के दो मंत्रियों में ठन गई है।

1. बैंक में खाता नहीं है तो भी भेज सकेंगे ₹50,000! RBI की इस सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा?
RBI ने पैसे भेजने और नकद भुगतान से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। अब बिना बैंक अकाउंट वाले लोगों के लिए भी मनी ट्रांसफर की सुविधा आसान होगी। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। जानिए किसे मिलेगा फायदा और किन नियमों का पालन करना होगा।
दिवाली और शादियों के सीजन में जहां हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहती है, वहीं इस बार एयरलाइंस कंपनियां अपनी सीटें घटा रही हैं। IndiGo से लेकर Air India और SpiceJet तक के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आखिर कंपनियां ऐसा क्यों कर रही हैं और इसका क्या असर पड़ेगा?
3. गुजरात का CM बनने से पहले ही पत्रकारों को कैसे लग गई थी भनक?PM Modi ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के दिवाली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ अपने 25 साल पुराने रिश्ते का दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले ही पत्रकारों को एक बड़ी खबर मिल गई थी। आखिर पत्रकारों ने उनसे मिठाई क्यों मांगी और फिर क्या हुआ?
4. Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी में गंवाए पैसे अब बैंक देगा वापस? सुप्रीम कोर्ट का आदेश
साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बैंक ग्राहकों के लिए अहम निर्देश दिए हैं। अब ऑनलाइन ठगी में पैसा गंवाने वाले लोगों को मुआवजा मिलने का रास्ता खुल सकता है। लेकिन इसके लिए एक जरूरी शर्त है। जानिए कोर्ट ने RBI और बैंकों से क्या कहा।
5. Nvidia CEO जेन्सन हुआंग पर बढ़ा विवाद! चीन कनेक्शन को लेकर ट्रंप के दो मंत्रियों में ठनी
Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग को लेकर अमेरिका में नया विवाद खड़ा हो गया है। चीन को एडवांस चिप्स पहुंचाने के आरोपों के बीच ट्रंप सरकार के दो बड़े मंत्रियों में टकराव की खबर सामने आई है। आखिर एक कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और ट्रंप को क्या जानकारी थी?