Top 5 Stories: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत कब, Air India की फ्लाइट्स में बदलाव और Nvidia में Jensen Huang की वापसी की हलचल समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्यों नहीं घट रही हैं? बजट 2027 से पहले LTCG टैक्स में राहत को लेकर निवेशकों की उम्मीदें क्यों बढ़ गई हैं? Air India की किन फ्लाइट्स में बदलाव से अमेरिका का सफर आसान हुआ है? Nvidia में जेन्सन हुआंग की वापसी के लिए क्यों बनाया गया 'वॉर रूम' और Elon Musk की क्या है भूमिका? वहीं, गांवों में खाने-पीने की चीजों की महंगाई शहरों से ज्यादा क्यों बढ़ रही है?

1. Petrol Diesel Price: कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? केंद्रीय मंत्री ने बताई कीमतें नहीं घटने की वजह
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि तेल कंपनियां बड़े आर्थिक दबाव से गुजर रही हैं। आखिर कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घट रहे हैं?
2. Budget 2027: क्या खत्म होगा LTCG टैक्स? वित्त मंत्री की बैठक से निवेशकों को बड़ी उम्मीद
बजट 2027-28 से पहले शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 नवंबर को कैपिटल मार्केट, बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। इस बैठक में निवेश से जुड़े टैक्स नियमों पर अहम चर्चा हो सकती है। जानिए इंडस्ट्री की प्रमुख मांगें क्या हैं।
3. दिल्ली-मुंबई से अमेरिका जाना हुआ आसान! Air India की फ्लाइट्स में हुआ बदलाव
एयर इंडिया ने अमेरिका जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर अब पहले से काफी कम समय में पूरा होगा। एयरलाइन ने चार रूट्स पर नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स बहाल की हैं। जानिए किन यात्रियों को फायदा मिलेगा और फ्लाइट्स में क्या सुविधाएं मिलेंगी।
विवादों के बीच Nvidia के CEO पद से इस्तीफा देने वाले Jensen Huang की वापसी को लेकर सिलिकॉन वैली में हलचल तेज है। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, Elon Musk समेत कई बड़े टेक कारोबारी और निवेशक उनकी वापसी के समर्थन में सामने आए हैं। इसके लिए एक खास 'वॉर रूम' भी बनाया गया है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन का रुख अलग नजर आ रहा है।
5. महंगाई ने बिगाड़ा गांवों का बजट! खाने-पीने की चीजें 9% से ज्यादा महंगी, शहरों से क्यों बढ़ी परेशानी?
देश में महंगाई की मार अब शहरों से ज्यादा गांवों में देखने को मिल रही है। खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों ने ग्रामीण परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज, लहसुन और दूसरी जरूरी चीजें महंगी हुई हैं। जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा महंगाई है और इसकी वजह क्या है।