scorecardresearch

Jensen Huang की Nvidia में वापसी के लिए बना 'वॉर रूम'! Elon Musk भी समर्थन में, जानिए क्या है पूरा मामला

विवादों के बीच Nvidia के CEO पद से इस्तीफा देने वाले Jensen Huang की वापसी को लेकर सिलिकॉन वैली में हलचल तेज है। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, Elon Musk समेत कई बड़े टेक कारोबारी और निवेशक उनकी वापसी के समर्थन में सामने आए हैं। इसके लिए एक खास 'वॉर रूम' भी बनाया गया है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन का रुख अलग नजर आ रहा है।

Advertisement
Jensen Huang से 1 दिसंबर को अमेरिकी संसद की तीन समितियां बंद कमरे में पूछताछ करेंगी। सीनेट की बैंकिंग समिति ने भी उसी सप्ताह उनकी गवाही मांगी है।
Jensen Huang से 1 दिसंबर को अमेरिकी संसद की तीन समितियां बंद कमरे में पूछताछ करेंगी। सीनेट की बैंकिंग समिति ने भी उसी सप्ताह उनकी गवाही मांगी है।

In Short

  • Jensen Huang की Nvidia में वापसी के लिए सिलिकॉन वैली के दिग्गजों ने बनाया 'वॉर रूम'।
  • Elon Musk और बड़े निवेशकों ने Huang की संभावित वापसी का समर्थन किया।
  • अमेरिकी प्रशासन ने नेतृत्व बदलने का दबाव बढ़ाया, Nvidia बोर्ड का फैसला बाकी।

दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी Nvidia में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विवादों के बीच CEO पद से इस्तीफा देने वाले कंपनी के को-फाउंडर Jensen Huang की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। Financial Times (FT) की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलिकॉन वैली के कई बड़े कारोबारी और निवेशक Huang को दोबारा CEO बनाने के लिए Nvidia के बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं।

advertisement

Jensen Huang की वापसी के लिए बना 'वॉर रूम'

रिपोर्ट के मुताबिक, Huang के समर्थकों ने टेक इंडस्ट्री के दिग्गजों का एक समूह बनाया है, जिसे 'वॉर रूम' कहा जा रहा है। इसका मकसद Nvidia बोर्ड को उनकी वापसी के लिए मनाना है।

Tesla के CEO Elon Musk और Epic Games के प्रमुख Tim Sweeney ने भी 'Bring Jensen Back' अभियान का समर्थन किया है।

13 नवंबर को Altimeter Capital के संस्थापक Brad Gerstner और Atreides Management के प्रमुख Gavin Baker ने बोर्ड को खुला पत्र लिखा। इसमें Huang की संभावित वापसी समेत सभी विकल्प खुले रखने की अपील की गई।

किन विवादों में फंसे हैं Jensen Huang?

Huang ने कंपनी की महिला कर्मचारियों के साथ कथित संबंधों और एक संदिग्ध चीनी जासूस से जुड़े आरोपों के बीच इस्तीफा दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Singapore की Megaspeed कंपनी की अधिकारी Alice Huang के साथ उनके कथित संबंधों की भी जांच हो रही है। Megaspeed पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद Nvidia की एडवांस AI चिप्स चीन पहुंचाने के आरोप हैं।

इन विवादों के बाद Nvidia के शेयर में 23 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज होने की बात रिपोर्ट में कही गई है। हालांकि, Huang के खिलाफ आरोप अभी जांच के दायरे में हैं।

ट्रंप प्रशासन ने भी बढ़ाया दबाव

अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent ने Nvidia के नेतृत्व में बड़े बदलाव की मांग करते हुए बोर्ड को कंपनी के बाहर से नया CEO तलाशने की सलाह दी है।

वहीं, अमेरिकी प्रशासन ने प्रतिबंधित चिप्स की बिक्री से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए Nvidia को 10 दिन का समय दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Huang को 1 दिसंबर को अमेरिकी संसद की तीन समितियों के सामने बंद कमरे में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

अब Nvidia की कमान किसके हाथ आएगी?

फिलहाल Nvidia की CFO Colette Kress अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ने Arm के CEO Rene Haas से संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर संपर्क किया है। हालांकि, औपचारिक CEO चयन प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि नहीं हुई है।

advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Huang का बचाव किया है, लेकिन उनकी वापसी का समर्थन नहीं किया। उन्होंने पूर्व Apple CEO Tim Cook का नाम भी संभावित विकल्प के तौर पर सुझाया है।

अब निवेशकों की नजर Nvidia के आगामी तिमाही नतीजों और बोर्ड के अगले फैसले पर है। फिलहाल Jensen Huang की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।