Top 5 Stories: Paytm को RBI से वॉलेट लाइसेंस की मंजूरी, FSSAI ने बदले डेयरी प्रोडक्ट्स के नियम और Microsoft आउटेज से हड़कंप समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे से ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में क्यों मची हलचल। बिना बैंक अकाउंट ₹50,000 तक ट्रांसफर करने की RBI की नई सुविधा के नियम क्या हैं? दिवाली सीजन में एयरलाइंस उड़ानों और सीटों में कटौती क्यों कर रही हैं? पीएम मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से जुड़ा कौन सा दिलचस्प किस्सा सुनाया? वहीं, साइबर ठगी के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश से ग्राहकों को कैसे मिल सकती है राहत?

1. Paytm के लिए खुला नया रास्ता! आरबीआई से मिली वॉलेट लाइसेंस की शुरुआती मंजूरी- शेयर में तेजी
Paytm के लिए RBI की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी की सब्सिडियरी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड को डिजिटल वॉलेट सेवाओं के लिए शुरुआती मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी के लिए नई पेमेंट सर्विस शुरू करने का रास्ता खुला है।
2. Microsoft ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप! Air India और IndiGo की सर्विस पर पड़ा असर
Microsoft की सर्विस में आई तकनीकी खराबी ने दुनियाभर में कंपनियों और कारोबार का कामकाज प्रभावित किया है। भारत में भी इसका असर एविएशन और फाइनेंशियल सेक्टर तक पहुंचा। Air India और IndiGo ने यात्रियों के लिए अलग-अलग अपडेट जारी किए हैं। आखिर इस आउटेज से किन सेवाओं पर कितना असर पड़ा?
3. IDBI Bank बनेगा दुनिया में भारत की नई पहचान? Fairfax के COO का दावा, बैंक को लेकर बताया मेगा प्लान
IDBI Bank को लेकर कनाडा की Fairfax Financial Holdings ने बड़ा प्लान तैयार किया है। ₹52,878 करोड़ की डील के बाद बैंक के कारोबार में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसे ग्लोबल स्तर पर मजबूत बनाना चाहती है। जानिए इस योजना से ग्राहकों और बैंक को क्या फायदा होगा।
4. दूध, पनीर और घी के पैकेट पर दिखेगा नया लोगो! FSSAI ने बदले नियम, जानिए कब से होगा लागू
दूध, दही, पनीर और घी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। FSSAI ने डेयरी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब कई प्रोडक्ट्स के पैकेट पर नया लोगो लगाना अनिवार्य होगा। जानिए किन प्रोडक्ट्स पर लागू होगा नियम और कंपनियों को कब तक मिलेगी मोहलत।
5. एयरटेल के शेयरधारकों की होगी चांदी? 2029 तक कंपनी कर सकती है शेयरबायबैक - डिटेल्स
भारती एयरटेल ने पिछले पांच साल में निवेशकों को 209 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने 2029 तक कर्जमुक्त होने और शेयर बायबैक शुरू करने का संकेत दिया है। पढ़िए पूरी डिटेल