scorecardresearch

दूध, पनीर और घी के पैकेट पर दिखेगा नया लोगो! FSSAI ने बदले नियम, जानिए कब से होगा लागू

दूध, दही, पनीर और घी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। FSSAI ने डेयरी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब कई प्रोडक्ट्स के पैकेट पर नया लोगो लगाना अनिवार्य होगा। जानिए किन प्रोडक्ट्स पर लागू होगा नियम और कंपनियों को कब तक मिलेगी मोहलत।

Advertisement

In Short

  • FSSAI ने दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग के लिए नया लोगो अनिवार्य किया।
  • दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन और आइसक्रीम समेत कई प्रोडक्ट्स नए नियम के दायरे में आएंगे।
  • नया नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होगा, कंपनियों को पैकेजिंग बदलने का समय मिलेगा।

दूध, दही, पनीर और घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आने वाले समय में इन प्रोडक्ट्स के पैकेट पर एक नया लोगो दिखाई देगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दूध और उससे बने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत डेयरी प्रोडक्ट्स के पैकेट पर नया FSSAI लोगो लगाना जरूरी होगा। यह नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होगा।

advertisement

क्या है FSSAI का नया नियम?

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI ने दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए लेबलिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के तहत इन प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर एक खास लोगो लगाना अनिवार्य होगा।

यह लोगो पैकेट के मुख्य हिस्से यानी प्रिंसिपल डिस्प्ले पैनल पर दिखाना होगा। इसका मतलब है कि जब ग्राहक कोई डेयरी प्रोडक्ट खरीदेंगे, तो उन्हें पैकेट के मुख्य हिस्से पर नया लोगो दिखाई देगा।

FSSAI ने 6 नवंबर 2026 को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (लेबलिंग एंड डिस्प्ले) सेकेंड अमेंडमेंट रेगुलेशंस, 2026 को नोटिफाई किया था। इसके जरिए साल 2020 के लेबलिंग और डिस्प्ले नियमों की अनुसूची-1 में नया प्रावधान जोड़ा गया है।

किन-किन डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगेगा नया लोगो?

नया नियम सिर्फ दूध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूध से बनने वाले कई दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी लागू होगा। इसमें दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, चीज, खोया, आइसक्रीम और फ्लेवर्ड फर्मेंटेड मिल्क शामिल हैं।

इसके अलावा FSSAI के संबंधित मानकों के तहत आने वाले कंपोजिट मिल्क प्रोडक्ट्स पर भी यह नियम लागू होगा। यानी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई डेयरी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर ग्राहकों को नया लोगो देखने को मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

कब से लागू होगा नया नियम?

FSSAI का यह नया नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होगा। हालांकि, इसे नोटिफाई नवंबर 2026 में ही कर दिया गया है।

नियम लागू होने से पहले डेयरी कंपनियों और दूसरे फूड बिजनेस को अपनी पैकेजिंग में जरूरी बदलाव करने का समय दिया गया है। कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके प्रोडक्ट्स के पैकेट पर नया लोगो तय नियमों के मुताबिक लगाया जाए।

ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?

इस बदलाव का सीधा असर डेयरी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर दिखाई देगा। जुलाई 2028 से ग्राहकों को दूध, पनीर, घी और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स के पैकेट पर FSSAI की ओर से अनिवार्य किया गया नया लोगो देखने को मिलेगा।

इस तरह डेयरी प्रोडक्ट्स खरीदते समय ग्राहकों के सामने पैकेजिंग पर एक अतिरिक्त पहचान चिह्न मौजूद होगा।