Top 5 Stories: LTCG टैक्स पर राहत की उम्मीद, IT शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, IndiGo की उड़ानें रद्द समेत 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में LTCG टैक्स पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, IT सेक्टर के 3 चुनिंदा शेयरों में तेजी की उम्मीद और IndiGo की उड़ानें रद्द होने का अपडेट शामिल है। इसके अलावा रुपये पर उदय कोटक की सलाह और OnePlus 16 के दमदार फीचर्स भी चर्चा में हैं।

1) LTCG Tax पर सरकार बदलेगी नियम? निर्मला सीतारमण के बयान ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीद
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को लेकर अहम खबर आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में LTCG और सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) पर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर सभी हितधारकों की राय सुनने को तैयार है। उनके इस बयान के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली।
बाजार की मौजूदा तेजी में सबसे बड़ा योगदान IT शेयरों का रहा है। खासकर HCLTech के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बाद टेक्नोलॉजी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि IT सेक्टर में अभी और तेजी की गुंजाइश है, लेकिन पूरे बाजार में मजबूत रैली की शुरुआत मान लेना जल्दबाजी होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
3) IndiGo Flight Cancellation: इन 4 शहरों के लिए उड़ानें बंद, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें स्टेटस
सऊदी अरब में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने सऊदी अरब के चार शहरों रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 17 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने मंगलवार को नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
4) रुपये को अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए? डॉलर के मुकाबले 6% गिरावट के बीच उदय कोटक ने दी बड़ी सलाह
भारतीय रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच देश के अरबपति बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने रुपये को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि रुपये की कीमत बाजार के हिसाब से तय होने देनी चाहिए। इससे समय के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की असली मजबूती सामने आएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें:
5) 9000mAh की दमदार बैटरी और 200MP कैमरा, OnePlus ने लॉन्च किया धांसू फोन
OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 चीन में लॉन्च कर दिया है. यह फोन OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. नए फोन में 9000mAh की दमदार बैटरी, 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. खास बात यह है कि फोन में पावरफुल प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. गेमिंग करने वाले, वीडियो देखने वाले और दिनभर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ये फीचर्स काफी काम के हो सकते हैं.
पूरी खबर यहां पढ़ें: