Top 5 Stories: बजट से पहले Gen-Z से मिली वित्त मंत्री, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के करीब पहुंचे दोनों देश और GDP ग्रोथ 7% से ऊपर रहने के अनुमान समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए आखिर बजट के इतिहास में पहली बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Gen-Z के साथ बैठक क्यों की और युवाओं ने क्या सुझाव दिए? भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या है नया अपडेट और भारतीय सामानों पर कितना कम हो सकता है टैरिफ? महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का क्या है सरकार का नया फॉर्मूला? भारत की GDP ग्रोथ 7% से ऊपर रहने का अनुमान क्यों है और किन सेक्टर्स से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है? वहीं, दिल्ली से बिहार का सफर कैसे होगा आसान और किन 13 शहरों और क्षेत्रों के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा?

1. बजट के इतिहास में पहली बार! Gen-Z से मिलीं वित्त मंत्री, AI से लेकर नौकरियों तक पर हुई चर्चा
केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार Gen-Z के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक में AI, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जानिए आगामी बजट को लेकर युवाओं ने क्या सुझाव दिए।
2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के करीब पहुंचे दोनों देश, क्या भारतीय सामानों पर कम होगा टैरिफ?
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा अपडेट दिया है। लंबे समय से अटके समझौते पर दोनों देश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने टैरिफ को लेकर भी अहम संकेत दिए हैं। जानें भारतीय कारोबारियों को कितनी राहत मिल सकती है।
3. क्या सभी राज्यों में 50% बढ़ जाएंगी लोकसभा सीटें? महिला आरक्षण के लिए सरकार तलाश रही नया रास्ता
केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर बड़े बदलाव पर विचार कर रही है। संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार की इस तैयारी के सियासी मायने भी हैं। आखिर क्या है सरकार का नया फॉर्मूला और महिला आरक्षण से इसका क्या है कनेक्शन?
4. 7% से ऊपर रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ, जानें किन सेक्टर्स से मिलेगी अर्थव्यवस्था को मजबूती
भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को लेकर 30 नवंबर का दिन बेहद अहम रहने वाला है। जीडीपी आंकड़े जारी होने से पहले एसबीआई समेत कई आर्थिक संस्थाओं ने अपने अनुमान जारी किए हैं। कुछ सेक्टर्स से अच्छे संकेत मिल रहे हैं, लेकिन आने वाले महीनों में कई चुनौतियां भी हैं।
5. दिल्ली से बिहार जाना होगा आसान! पटना समेत 13 शहरों और क्षेत्रों तक मिलेगी सीधी बस सेवा
दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। दोनों राज्यों के बीच सफर को आसान बनाने के लिए सरकारों ने अहम समझौता किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट से बस सेवाओं का शुभारंभ किया। जानिए इस पहल से किन शहरों के यात्रियों को फायदा मिलेगा।