Top 5 Stories: आधार कार्ड को लेकर सरकार का नया प्लान, CNG की कीमत ₹100 के पार, दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त समेत पढ़ें ये 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए सरकारी योजनाओं के भुगतान के लिए आधार कार्ड की जगह नई पहचान व्यवस्था अपनाने का प्लान, अहमदाबाद में CNG की कीमत ₹100 के पार पहुंचने की खबर, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में ₹7,503 करोड़ के निवेश को मंजूरी, दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और दिवाली पर लग्जरी गिफ्ट देने के बदलते ट्रेंड के बारे में।

1. Aadhaar Card का काम खत्म? सरकारी योजनाओं का पैसा देने के लिए केंद्र का नया प्लान, जानें क्या बदलेगा
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लाभार्थियों को भुगतान करने के लिए आधार कार्ड की जगह दूसरी पहचान व्यवस्था अपनाने के संकेत दिए हैं। आखिर क्या है सरकार का प्लान और किन योजनाओं पर पड़ सकता है असर?
2. CNG Price Hike: अहमदाबाद में पहली बार ₹100 के पार पहुंची CNG की कीमत, इन शहरों में भी बढ़े दाम
CNG से चलने वाली कार और ऑटो वालों को महंगाई का झटका लगा है। अहमदाबाद में पहली बार CNG की कीमत 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। मुंबई और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी दाम बढ़े हैं। जानिए कहां कितनी महंगी हुई CNG और क्या ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ सकता है।
भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नई योजनाओं से देश में जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान का उत्पादन बढ़ने और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है। आखिर किन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है और इससे देश को क्या फायदा होगा? जानिए पूरी डिटेल।
4. दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! CJI ने उठाए सवाल, कहा- सिर्फ आदेशों से नहीं होगा सुधार
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण ने सुप्रीम कोर्ट की चिंता बढ़ा दी है। AQI 400 के करीब पहुंचने पर CJI सूर्यकांत ने ट्रैफिक और प्रदूषण रोकने के उपायों पर सवाल उठाए। कोर्ट ने गरीबों को जिम्मेदार ठहराने पर भी टिप्पणी की। जानिए सुनवाई में स्कूलों और पाबंदियों को लेकर क्या कहा गया।
दिवाली 2026 पर गिफ्ट देने का अंदाज कुछ अलग नजर आ रहा है। पारंपरिक मिठाइयों और सोने के सिक्कों के साथ लग्जरी गिफ्ट भी चर्चा में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में ऐसे कई खास तोहफों का जिक्र है, जिनकी कीमत हजारों से लाखों रुपये तक है। जानिए पूरी लिस्ट।