Top 5 Stories: अंबानी के 1600 सैटेलाइट से Starlink को चुनौती, टाटा ग्रुप में वर्चस्व की जंग और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में जानिए मुकेश अंबानी की रिलायंस 1,600 सैटेलाइट के जरिए एलन मस्क की Starlink को कैसे चुनौती देने की तैयारी कर रही है? टाटा ग्रुप में टाटा संस की लिस्टिंग और नेतृत्व को लेकर जिमी टाटा और नोएल टाटा के बीच मतभेद क्यों बढ़ रहे हैं? जनवरी में ₹4 लाख के पार पहुंची चांदी नवंबर में ₹1.64 लाख के करीब कैसे आ गई? अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं? वहीं, दुबई में प्रॉपर्टी की कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर क्यों पहुंच गई हैं और आगे घर खरीदने वालों पर इसका क्या असर पड़ सकता है?

Advertisement
AI Generated Image

By Sonam:

1 इंटरनेट की दुनिया में अंबानी का नया दांव! 1600 सैटेलाइट से एलोन मस्क के Starlink को मिलेगी चुनौती?

मुकेश अंबानी की रिलायंस अब एलन मस्क की Starlink को टक्कर देने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2035 तक 1,600 सैटेलाइट का अपना इंटरनेट नेटवर्क बनाना चाहती है। इसके लिए भारतीय कंपनियों से बातचीत चल रही है। जानिए इस बड़े प्रोजेक्ट में क्या चुनौतियां हैं।

2 टाटा ग्रुप में वर्चस्व की लड़ाई! लिस्टिंग से लेकर नेतृत्व तक क्यों मचा घमासान?

टाटा ग्रुप में टाटा संस की लिस्टिंग और नेतृत्व को लेकर विवाद गहराता दिख रहा है। जिमी टाटा और नोएल टाटा के अलग-अलग रुख ने परिवार के नियंत्रण और प्रोफेशनल मैनेजमेंट पर बहस छेड़ दी है। जानिए इस विवाद से TCS, टाटा मोटर्स और निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है।

3 ₹4 लाख के पार थी चांदी, अब ₹1.64 लाख के करीब! 11 महीनों में कैसे बदल गई कीमत?

जनवरी में ₹4 लाख प्रति किलो का आंकड़ा पार करने वाली चांदी की कीमत नवंबर में ₹1.64 लाख के करीब पहुंच गई। लेकिन क्या पूरे साल चांदी लगातार सस्ती होती रही? आंकड़े कुछ और कहानी बताते हैं। फरवरी से नवंबर तक कई बार कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जानिए किस महीने चांदी का औसत भाव कितना रहा और रिकॉर्ड ऊंचाई से बाजार की तस्वीर कैसे बदली।

4 FY27 में 4-8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम, आखिर क्यों लगातार बढ़ रही है कीमतें?

दूध की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट फिर बिगाड़ दिया है। अमूल और मदर डेयरी ने नवंबर में दूध के दाम बढ़ाए हैं। FY27 में चुनिंदा वेरिएंट ₹4 से ₹8 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि सर्दियों में दूध की सप्लाई बढ़ने के बावजूद कीमतें कम नहीं हो रहीं। जानिए नए रेट और महंगाई की असली वजह।

5 दुबई में घर खरीदना हुआ और महंगा! 4 साल के हाई पर कीमतें, आगे क्या होगा?

दुबई में घर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। यहां प्रॉपर्टी की कीमतें चार साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। दिलचस्प बात ये है कि घर महंगे होने के बावजूद कुछ इलाकों में खरीदारी तेजी से बढ़ रही है। जानिए कहां सबसे ज्यादा घर बिक रहे हैं और आगे कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है।

 

Read more!
Advertisement