Share Market: इस हफ्ते कैसे रह सकती है बाज़ार की चाल, क्या हैं बड़े इवेंट्स?

इस हफ्ते बाजार में काफी हलचल रह सकती है। CPI इन्फ्लेशन, US CPI इन्फ्लेशन और फेड रेट हाइक के साथ-साथ तीन सौ से ज्यादा कंपनियों के नतीजे बाजार की दिशा को तय कर सकते हैं।

Advertisement
Share बाजार में काफी हलचल रह सकती है।
Share बाजार में काफी हलचल रह सकती है।

By Dipak Singh:

 इस हफ्ते बाजार में काफी हलचल रह सकती है। CPI इन्फ्लेशन, US CPI इन्फ्लेशन और फेड रेट हाइक के साथ-साथ तीन सौ से ज्यादा कंपनियों के नतीजे बाजार की दिशा को तय कर सकते हैं। ग्लोबल संकेतों और इंडेक्स हैवीवेट्स में मुनाफावसूली के कारण इस हप्ते भी निफ्टी Volatile बना रहेगा। बाजार की चाल अर्निंग सीजन, इन्फ्लेशन डेटा और स्टेट इलेक्शन के नतीजों से तय होगी।'

Also Read: Sensex, Nifty में 8 दिन की तेजी का सिलसिला टूटा, मणप्पुरम और अदानी एंटरप्राइजेज 12% तक गिरे

पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 58.15 अंक या 0.09% की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शुक्रवार को बाजार में गिरावट भी आई। सेंसेक्स 694 अंक गिरकर 61,054 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 186 अंक गिरकर 18,069 के स्तर पर बंद हुआ।

कंपनियों के आएंगे नतीजे

अर्निंग सीजन के इस हफ्ते में 300 से ज्यादा कंपनियां अपने Q4 में अर्निंग के रिजल्ट्स जारी करेंगी। जिसमें टाटा मोटर्स, L&T, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डॉ रेड्‌डी, सिप्ला, UPL, HPCL, एवेन्यू मार्ट्स, ल्यूपिन, गुजरात गैस, रेमंड्स, डॉ लाल पैथलैब्स और नजारा टेक्नोलॉजीज जैसी लार्ज-कैप दिग्गज कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के रिजल्ट्स पर बाजार की नजर रहेगी।

Also Read: Small Cap Share ने निवेशकों कर दिया मालामाल, ₹12 से सीधा ₹106 पर पहुंचा Stock

Q4 अर्निंग के साथ – साथ मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) 12 मई को अप्रैल महीने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के नंबर्स जारी करेगा। एनालिस्टों के अनुसार, नवंबर 2021 के बाद यह पहली बार 5% से कम और 16 महीनों में सबसे कम होगा। RBI को उम्मीद है कि कोर इन्फ्लेशन अप्रैल में घटकर साल-दर-साल 5.3% रहेगा।

कंपनी के शेयरों में रविवार को उछाल देखने को मिला

अमेरिकी महंगाई दर पर होगी नज़र

US में ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स 10 मई को अप्रैल महीने के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के नंबर्स जारी करेगा। मार्च में 5% से सालाना आधार पर यह 4.9% तक कम होने की उम्मीद है, जो मई 2021 के बाद सबसे कम होगा। CPI के डेटा से फेडरल रिजर्व रेट पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 3 मई को फेड ने संकेत दिए थे कि वो फाइनल 25 बेसिस प्वाइंट्स की रेट हाइक करेगा। फिर कुछ समय के लिए रेट हाइक पर विराम लगा देगा।

Also Read: Brightcom Group: के शेयर में फिर तेजी, निवेशक रहे सावधान

भारत की चौथी सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी मैनकाइंड फार्मा की 9 मई को शेयर बाजार में लिस्टिंग होने वाली है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,298 करोड़ रुपए जुटाए हैं, जिसके बाद इश्यू साइज 4 करोड़ से कम होकर 2.8 करोड़ शेयर हो गया। इस IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ। ग्रे मार्केट की बात करें तो कंपनी के शेयरों में रविवार को उछाल देखने को मिला । यह 113 रुपए के प्रीमियम पर अवेलेबल था। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर 10.46% का मुनाफा होने की उम्मीद है।

नेक्सस का IPO आएगा

इस हफ्ते नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट का IPO ओपन होने वाला है। जिसका प्राइस बैंड 95-100 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। यह रिटेल प्रॉपर्टी वाली देश की पहली रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) है। 3200 करोड़ रुपए का यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई को खुलेगा और 11 मई को बंद होगा।

Also Read: RVNL Share: 10% उछलकर 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचे

बीते हप्ते फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने खरीदारी का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने मार्च में 1,997.70 रुपए और अप्रैल में 5,711.80 रुपए के शेयर खरीदने के बाद 2-5 मई के बीच 5,527 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एनालिस्टों का अनुसार अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग PMI और GST कलेक्शन जैसे फेबरेबल डोमेस्टिक मैक्रो इकोनॉमिक डेटा से FII सेंटीमेंट को मदद मिली। दूसरी ओर, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 2735 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जिनमें से ज्यादातर शुक्रवार को बेचे गए।

Read more!
Advertisement