Uday Kotak: उदय कोटक का होगा अब नया रोल, कोटक बैंक ने दी जानकारी
कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में उदय कोटक का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त होने के बाद, वह बैंक के एक गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के पद पर काम करेंगे

Kotak Mahindra बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में उदय कोटक का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त होने के बाद, वह बैंक के एक गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के पद पर काम करेंगे। Exchange को दी गई फाइलिंग में कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा, "उदय सुरेश कोटक (डीआईएन: की नियुक्ति बैंक के एक गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में हुई है।''
कंपनी ने बताया कि उदय कोटक को बैंक के गैर-कार्यकारी गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव बहुमत से भी ज्यादा वोटो से पारित हुआ।
उदय कोटक को कोटक महिंद्रा बैंक के चेहरे के रूप में माना जाता है। साल 1985 में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संगठन के रूप में इस बैंक की स्थापना के बाद से, उदय कोटक ने इसके सीईओ के रूप में कार्य किया है। 2022 के अंत तक, कोटक महिंद्रा बैंक की पूरे भारत में 1,752 शाखाएं थीं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के बोर्ड ने अपने अरबपति संस्थापक उदय कोटक को बदलने के लिए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO) की खोज के लिए कंसल्टिंग फर्म एगॉन जेंडर को नियुक्त किया है।
