scorecardresearch

Cricket World Cup के लिए 500 होटल एड करेगी OYO

Cricket World Cup के लिए तैयारी लगभग आखरी चरम पर है। वर्ल्ड कप को लेकर बाजार भी काफी गर्म नजर आ रहा है, होटल्स और कमरों की डिमांड को देखते हुए Oyo ने मेजबान शहरों में 500 नए होटल्स को जोड़ने का ऐलान किया है।

Advertisement
होटल्स और कमरों की डिमांड को देखते हुए Oyo ने 500 नए होटल्स को जोड़ने का ऐलान किया है
होटल्स और कमरों की डिमांड को देखते हुए Oyo ने 500 नए होटल्स को जोड़ने का ऐलान किया है

Cricket World Cup, जो 5 अक्टूबर से शुरू होगा और ये 19 नवंबर को खत्म होगा। हैदराबाद, दिल्ली, धर्मशाला, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और पुणे में होगा। फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले कमरों की मारामारी मच चुकी है। होटल्स और कमरों की डिमांड को देखते हुए OYO ने  मेजबान शहरों में 500 नए होटल्स को जोड़ने का ऐलान किया है। 

advertisement

Also Read: इंडियन DJ एक्सपो मचाने जा रहा है धूम, जानिए कब और कहां होगा एक्सपो 2023

OYO का कहना है कि टूर्नामेंट की अवधि के दौरान उसकी मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। मैच के दिनों के आसपास मेजबान शहरों के लिए हवाई टिकटों की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 के लिए भी EBITDA सकारात्मक रहने की उम्मीद है और विश्व कप के दौरान उसके प्रॉफिट में काफी सुधार आ सकता है। इस साल मार्च में, OYO ने हाल ही में शुरू किए गए प्री-फाइलिंग रूट के तहत शेयर बाजार नियामक सेबी के साथ अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को रिफिल किया था। कंपनी जल्द ही अपना आईपीओ लाने की कोशिश कर रही है जिसके जरिए कंपनी का उद्देश्य अपने कर्ज को कम करना है।

OYO का कहना है कि टूर्नामेंट की अवधि के दौरान उसकी मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है
OYO का कहना है कि टूर्नामेंट की अवधि के दौरान उसकी मांग में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है