
Indian American से कानूनी दांव पेंच में हार गए एलन मस्क
Elon Musk को टक्कर देने वाले शख्स का नाम है रणदीप होथी। ये एक भारतीय-अमेरिकी हैं। मिशिगन विश्वविद्यालय में एशियाई भाषाओं और संस्कृतियों में डॉक्टरेट के छात्र होथी ने साल 2020 में मस्क के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। उन्होंने मस्क पर आरोप लगाया कि बिजनेस टाइकून ने उन पर टेस्ला कर्मचारियों को लगातार परेशान करने और उन्हें मारने का झूठा आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों के बीच लंबे कानूनी दांव पेंच चले।

स्पेस कंपनी SpaceX, इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter, इन तीनों कंपनियों के मालिक हैं एलन मस्क। ये एक ऐसा नाम है जो दुनिया के ताकतवर लोगों की लिस्ट में नंबर 2 पर है। अब सोचिए ऐसे एलन मस्क से भिड़ने की हिम्मत कौन कर सकता है। ये जुर्रत की एक शख्स ने और इतना ही नहीं, ये न सिर्फ एलन मस्क से भिड़ गया बल्कि उसे घुटनों पर भी ले आया। आप जानना चाहेंगे कौन है ये शख्स और कैसे इस शख्स ने दी दुनिया से दूसरे सबसे अमीर शख्स को मात? आइये जानते हैं।

एलन मस्क को टक्कर देने वाले शख्स का नाम है रणदीप होथी। ये एक भारतीय-अमेरिकी हैं। मिशिगन विश्वविद्यालय में एशियाई भाषाओं और संस्कृतियों में डॉक्टरेट के छात्र होथी ने साल 2020 में मस्क के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। उन्होंने मस्क पर आरोप लगाया कि बिजनेस टाइकून ने उन पर टेस्ला कर्मचारियों को लगातार परेशान करने और उन्हें मारने का झूठा आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों के बीच लंबे कानूनी दांव पेंच चले। आखिरकार इस लड़ाई में एलन मस्क को हार का मुंह देखना पड़ा और उनकों अपने खिलाफ मानहानि मामले में सुलह के लिए 10,000 डॉलर देने के लिए राजी होना पड़ा। लेकिन ये मामला था क्या? आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले जानिए रणदीप होथी ने ट्विट कर क्या कहा?

उन्होंने कहा, मैंने ये केस अपने काम, अपनी छवि को पाक-साफ करने और एक संदेश देने के लिए किया था। मैंने लंबे संघर्ष से इसे पूरा कर किया है। मस्क को बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले एक साल में उनके व्यवहार ने ये साफ कर दिया है कि उन्हें अपने हर शब्द और हर काम की समीक्षा करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर होथी के वकीलों का भी बयान आया, उन्होंने कहा कि पिछले साल मस्क ने कहा था कि वो अन्यायपूर्ण मामले को कभी नहीं सुलझाएंगे। फिर भी उन्होंने रणदीप से उसे सुलझाने के लिए कहा है।

अब आपको बताते हैं कि एलन मस्क और रणदीप होथी के बीच विवाद शुरू कहां से हुआ। टेस्ला के साथ रणदीप की लड़ाई तब शुरू हुई जब उन्होंने ट्वीटर पर@skabooshka के नाम से अकाउंट बनाया और इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता के ऑटोमिशन, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन प्रक्रियाओं के बारे में मस्क और उनकी कंपनी के प्रकाशित दावों के बारे में फैक्ट चेक किए और उनके लेखों को काफी पब्लिसिटी भी मिलने लगी। और तो और वो साल 2018 की शुरुआत में रणदीप एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर टेस्ला के California स्थित कारखाने में उत्पादन प्रक्रिया को देखा था। अप्रैल 2019 में टेस्ला ने रणदीप के खिलाफ जांच की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि रणदीप ने एक कर्मचारी को टेस्ला फैक्ट्री की पार्किंग में अपनी कार से मारा। रणदीप ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। जब रणदीप और उनकी कानूनी टीम ने कथित टक्कर का वीडियो सौंपने के लिए टेस्ला के खिलाफ अदालत से आदेश प्राप्त कर लिया तो टेस्ला ने जुलाई 2019 में अचानक अपना मुकदमा वापस ले लिया। तभी से ये कानूनी लड़ाई चली, जिसमें आखिरकार भारतीय-अमेरिकी रणदीप होथी की जीत हुई।
