Delhi Police है तैयार, नए साल पर जश्न... जरा संभलकर! हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर
दूसरी ओर नोएडा, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर में धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

आज नए साल (New Year) का नए जोश से स्वागत करने के लिए हर कोई बहुत उत्सुक है। इसे देखते हुए Delhi में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंगियों और स्टंटबाजों पर लगाम कसने के लिए भी पुलिस ने खास प्लानिंग की है। रात 9 बजे से ही पुलिस सड़कों पर एक्टिव हो जाएगी। 1 जनवरी को तड़के 4-5 बजे तक चेकिंग चलेगी। सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। तो वहीं Noida में धारा 144 लागू है। जिस कारण बिना इजाजत जुलूस और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकारी संस्था के एक किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। Gurugram में सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
Also Read: Ather 450 Apex 6 जनवरी को होगा लॉन्च
हरियाणा में न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस पूरी तरीके से एक्शन में है। गुरुग्राम में नए साल का जश्न फीका न हो, इसको लेकर पुलिस की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। गुरुग्राम पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तो दूसरी तरफ लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। चंडीगढ़ में भी न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर 1,500 जवानों की तैनाती की जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर नोएडा, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर में धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट ने हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
