scorecardresearch

द्वारका एक्‍सप्रेसवे पर जल्द चालू होगा क्‍लोवरलीफ, प्रॉपर्टी के दाम में आएगा और उछाल

ये एक्सप्रेस वे 29 किलोमीटर से अधिक लंबा है जो एक तरह से शहर के लिए लाइफलाइन की तरह काम करेगा। पहले चरण में दिल्ली के क्षेत्रों को कवर करेगा वहीं चरण 3 और 4 गुरुग्राम के भीतर लगभग 18 किलोमीटर के हिस्‍से को कवर करेगा।

Advertisement
द्वारका एक्‍सप्रेसवे पर जल्द चालू होगा क्‍लोवरलीफ, प्रॉपर्टी के दाम में आएगा और उछाल
द्वारका एक्‍सप्रेसवे पर जल्द चालू होगा क्‍लोवरलीफ, प्रॉपर्टी के दाम में आएगा और उछाल

Dwarka Expressway गुरुग्राम की हॉट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है जहां प्रति स्क्वयार कीमत 20,000 रूपये तक पहुंच गई है। आए दिन लग्जरी फ्लैट्स लॉन्च हो रहे हैं और लोग लाइन लगाकर खरीद रहे हैं। इसकी वजह है द्वारका एक्सप्रेस-वे का बनना। पिछले सप्ताह खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का दौरा किया था और इस महीने के अंत तक क्लोवरलीफ को चालू करने की उम्मीद जताई थी। जिससे इसकी दूरी एयरपोर्ट और दिल्ली से बिलकुल कम हो जाएगी। 

advertisement

Also Read: Noida Authority ला रही है प्लॉट की स्कीम, यहां मिलेगी जानकारी

द्वारका एक्सप्रेस-वे के चालू होने के बाद गुरुग्राम की प्रॉपर्टी मार्केट में पहले से ही तेजी आ चुकी है। कुछ प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि गुरूग्राम के इस इलाके के प्राइस मेन शहर से प्राइस से कई ज्यादा हैं। ये एक्सप्रेस वे 29 किलोमीटर से अधिक लंबा है जो एक तरह से शहर के लिए लाइफलाइन की तरह काम करेगा। 

पहले चरण  में दिल्ली के क्षेत्रों को कवर करेगा वहीं चरण 3 और 4 गुरुग्राम के भीतर लगभग 18 किलोमीटर के हिस्‍से को कवर करेगा।
इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की दूरी भी कम हो जाएगी। गुरूग्राम के नामचीन बिल्डर पहले ही इस इलाके में प्रोजेक्ट लॉन्च कर चुके हैं। हालांकि सप्लाई कम है डिमांड ज्यादा। कई बिल्डर तो ड्रा के जरिए फ्लैट्स की बुकिंग कर रहे हैं।