scorecardresearch
Advertisement

उत्तराखंड के युवक का कमाल, बनाई Single Seater Flying Car, पहली उड़ान का वीडियो वायरल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रवि टम्टा ने सिंगल सीटर फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है। रवि के मुताबिक, इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा और अल्मोड़ा के मैदान में इसकी पहली उड़ान भी की गई। इस वाहन को ड्रोन तकनीक में सुधार करते हुए तैयार किया गया है। अपने स्टार्टअप Hapida Sky Private Limited के तहत रवि ने इसे HAPIDA SKYNEX Prototype नाम दिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रवि इससे पहले इलेक्ट्रोलाइट पंप मशीन, मोबाइल चार्ज करने वाले जूते, हेलीकॉप्टर मॉडल और GPS वाली स्टिक जैसे प्रयोग भी कर चुके हैं।