Operation Safed Sagar, Main Vaapas Aaunga, Super Mario Galaxy सहित ये फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर हुई रिलीज
स हफ्ते कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर का नया कंटेंट रिलीज हुआ है। इनमें युद्ध पर आधारित कहानी से लेकर रोमांटिक ड्रामा, मिस्ट्री और एनिमेटेड एडवेंचर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज हुईं 5 बड़ी OTT रिलीज के बारे में।

OTT Releases This Week: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर का नया कंटेंट रिलीज हुआ है। इनमें युद्ध पर आधारित कहानी से लेकर रोमांटिक ड्रामा, मिस्ट्री और एनिमेटेड एडवेंचर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज हुईं 5 बड़ी OTT रिलीज के बारे में।
Operation Safed Sagar (Netflix)
नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त से Operation Safed Sagar: The Untold Story of the Kargil War स्ट्रीम हो रही है। यह मिलिट्री ड्रामा 1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में भारतीय वायुसेना के Golden Arrows Squadron की उस अहम कार्रवाई को दिखाया गया है, जिसने भारतीय सेना को रणनीतिक चोटियों पर दोबारा कब्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह कहानी भारतीय वायुसेना के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में से एक पर रोशनी डालती है।
Main Vaapas Aaunga (Netflix)
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी Main Vaapas Aaunga भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी 95 साल के एक बुजुर्ग की है, जिसे पाकिस्तान जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है। इसके बाद उसका पोता बंटवारे से पहले की यादों को जोड़ने की कोशिश करता है। फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे के कई साल बाद भी लोगों के जीवन पर पड़े भावनात्मक असर को दिखाने की कोशिश करती है।
Vadhandhi Season 2: The Mystery of Mani (Amazon Prime Video)
अमेजन प्राइम वीडियो पर Vadhandhi: The Mystery of Mani का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। इस बार निर्देशक एंड्रयू लुईस की सीरीज में निर्देशक-अभिनेता ससिकुमार पुलिस सब-इंस्पेक्टर मूसा राज़ा के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी 2025 की है, जब उनका ट्रांसफर मदुरै के पास पदमबाथुर पुलिस स्टेशन में होता है। शुरुआत में वह इसे सजा के तौर पर मिली पोस्टिंग मानते हैं, लेकिन आगे बढ़ती कहानी में मणि के रहस्य से जुड़े कई नए मोड़ सामने आते हैं।
The Super Mario Galaxy Movie (JioHotstar)
JioHotstar पर रिलीज हुई The Super Mario Galaxy Movie दर्शकों को एक नए अंतरिक्ष रोमांच पर ले जाती है। फिल्म में मारियो, लुइगी और उनके साथी प्रिंसेस रोज़ालिना को बचाने के मिशन पर निकलते हैं। इस सफर में उनका सामना बाउज़र और उसके बेटे बाउज़र जूनियर से होता है। फिल्म में योशी और फॉक्स मैकक्लाउड जैसे नए किरदारों और नई दुनियाओं को भी दिखाया गया है।
Oh..! Sukumari (Amazon Prime Video)
ऐश्वर्या राजेश और थिरुवीर स्टारर Oh..! Sukumari अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शुरुआत में इसे पैन-इंडिया रिलीज करने की योजना थी, लेकिन आखिरकार यह सिर्फ तेलुगु में थिएटर में आई। बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में OTT पर उपलब्ध है, जिससे इसे ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

