scorecardresearch
Advertisement

Trump Putin Xi Jinping Meeting: चीन में तीन महाशक्तियों की बड़ी बैठक, क्या हुई बातचीत?

चीन के शेनझेन में आयोजित 33वें APEC इकोनॉमिक लीडर्स समिट के दौरान दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों के नेता एक मंच पर नजर आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच त्रिपक्षीय बातचीत हुई। इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अमेरिका, रूस और चीन के रिश्तों के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।