scorecardresearch
Advertisement

तिरुपति मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, 121 किलो सोने का दान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तिरुमला में एक ऐतिहासिक चढ़ावे के साक्षी बने। उनकी मौजूदगी में एक जैन दंपति ने भगवान वेंकटेश्वर और देवी पद्मावती को 121 किलो सोने के आभूषण और स्वर्ण वस्त्र भेंट किए। इस चढ़ावे की कुल अनुमानित कीमत 206 करोड़ रुपये है। भगवान वेंकटेश्वर के लिए 106 किलो सोने के आभूषण और देवी पद्मावती के लिए 15 किलो का स्वर्ण वस्त्र भेंट किया गया। इन 46 आभूषणों में 238 कैरेट के हीरे समेत कई कीमती रत्न जड़े हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व अवसर बताते हुए कहा कि इसके पीछे की भक्ति अनमोल है।