scorecardresearch
Advertisement

Surat Fire: सूरत के खरवासा में कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

गुजरात के सूरत में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह घटना सूरत के खरवासा इलाके की है, जहां कपड़ों के स्टोरेज गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।