scorecardresearch
Advertisement

Russia Ukraine War: युद्ध खत्म होने के करीब? Donald Trump ने दिए डील के संकेत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। यूक्रेन-रूस सीजफायर से जुड़े एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता होने के काफी करीब पहुंच रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि यह सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें पूरा यूरोप भी शामिल हो सकता है। ट्रंप ने इसे एक बड़ा और शानदार समझौता बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे सभी खुश होंगे। हालांकि, समझौते की शर्तों और समयसीमा को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। जानिए रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप ने और क्या कहा।