scorecardresearch
Advertisement

दिल्ली में शुरू हो चुकीं 100 अटल कैंटीन, ₹5 में मिल रहा भोजन, सीएम रेखा ने दी जानकारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सरकार ने पूरी दिल्ली में 100 अटल कैंटीन खोलने का संकल्प लिया था। इन कैंटीनों के जरिए रोजाना लोगों को 5 रुपये में भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में कोई भूखा न सोए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राखी तक जिन महिलाओं का पिंक कार्ड नहीं बना है, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है ताकि वे दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकें।