scorecardresearch
Advertisement

भारत की ओर आंख उठाई तो जवाब भी मिलेगा! ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों की कहानी सुनाकर मन की शुद्धि, नैतिकता और राष्ट्रीय सुरक्षा का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत को केवल तकनीकी रूप से ही नहीं, बल्कि नैतिक रूप से भी मजबूत बनना होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि मिसाइल के साथ मर्यादा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ राष्ट्रीय चेतना भी जरूरी है। उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य ताकत, मिसाइल परीक्षणों और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अपने मानस की शुद्धि करता है, लेकिन आंख उठाने वालों का भी शुद्धिकरण करने की क्षमता रखता है।