Advertisement
चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली में ₹80 किलो तक पहुंची कीमत
नई दिल्ली,UPDATED: Aug 25, 2026 18:04 IST
चीनी की बढ़ती कीमतों के बाद अब प्याज भी लोगों के घर का बजट बिगाड़ रहा है। दिल्ली के पहाड़गंज में ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान प्याज ₹60 से ₹70 किलो तक बिकता मिला, जबकि बेहतर क्वालिटी का प्याज ₹80 किलो तक बताया गया। दुकानदारों के मुताबिक पिछले पांच-छह दिनों में कीमतें बढ़ी हैं। ग्राहकों का कहना है कि पहले प्याज करीब ₹30 से ₹50 किलो के बीच मिल रहा था, लेकिन अब अचानक बढ़ी कीमतों से बजट पर असर पड़ रहा है। देखिए बाजार से आशुतोष मिश्रा की ग्राउंड रिपोर्ट।
